Bollywood NewsMovie

शादी के 6 साल बाद प्रिंस-युविका बनने जा रहे पेरेंट्स गुड न्यूज का यूं किया ऐलान

बिग बॉस 9 की जोड़ी प्रिंस नरूला और युविका चौधरी की जिंदगी में नन्हा मेहमान आने वाला है। शादी के 6 साल से अधिक समय के बाद, जोड़े ने गर्भावस्था की घोषणा करते हुए एक खूबसूरत पोस्ट साझा की। साथ ही उन्होंने फैन्स को बताया कि उनकी जिंदगी बदलने वाली है. दरअसल, कपल ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें लाल रंग की चाबी वाली एक खिलौना कार नजर आ रही है। इसके साथ ही एक लंबा नोट भी शेयर किया है, जिसके बाद फैंस और सेलेब्स उन्हें बधाई देते नजर आ रहे हैं।

तस्वीर के साथ प्रिंस नरूला ने लिखा, सभी को नमस्कार, मुझे नहीं पता कि मैं अपनी भावनाओं को कैसे व्यक्त करूं। क्योंकि हम बहुत खुश हैं और उसी समय घबराए हुए भी हैं और आभारी भी हैं भगवान का। अभिभावक भी बेहद उत्साहित हैं। क्यों की प्रिविका बेबी आने वाला है बहुत जल्दी अब सब उसके लिए हो जाओगे बेबी युविका चौधरी तुम दूसरे नंबर पर आओगी। मेरे मम्मी पापा के मैं दूसरे नंबर पर हूं क्योंकि हमारी जिंदगी का जो सेंटर होने वाला है वो आने वाला है।

Related Articles

Back to top button