मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

आज से UP के कई जिलों में भारी बारिश , मानसून को लेकर IMD का अलर्ट

आज से UP के कई जिलों में भारी बारिश , मानसून को लेकर IMD का अलर्ट

यूपी के मौसम में जल्द ही बड़ा बदलाव होने वाला है। आज से 2 जुलाई तक पूरे क्षेत्र में मध्यम से भारी बारिश की संभावना है। आज से बारिश शुरू हो जाएगी जो आने वाले दिनों में और बढ़ेगी. 28-30 जून के बीच मेरठ समेत वेस्ट यूपी में भारी बारिश की संभावना है। जुलाई के पहले सप्ताह तक बारिश जारी रहने की उम्मीद है। अगले कुछ घंटों में मॉनसून भी दस्तक देने वाला है.

निजी एजेंसी स्काईमेट वेदर के मुताबिक अगले कुछ घंटों में दिल्ली-एनसीआर, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में मॉनसून के दस्तक देने की उम्मीद है. इसके बाद पूरे क्षेत्र में भारी से मूसलाधार बारिश दर्ज की जा सकती है. मौसम विभाग ने 28-30 जून तक पूरे इलाके में भारी बारिश का पिंक अलर्ट जारी किया है.

बुधवार को प्रयागराज के मेजा में नौ, गोरखपुर के बर्डघाट, सुल्तानपुर, चंदौली के चंद्रदीपघाट, सोनभद्र के चोपन में सात-सात, मीरजापुर के लालगंज में छह, सोनभद्र के रिहंद बांध पर पांच, बस्ती में पांच, सिद्धार्थनगर में चार, अंबेडकरनगर के जलालपुर में चार ,गोरखपुर,प्रयागराज के करछना में दो-दो,फिरोजाबाद के जसराना में पांच,हमीरपुर के मौदहा में चार,बरेली के बहेड़ी,रामपुर के विलासपुर में तीन-तीन,मैनपुरी,बदायूं,रामपुर में दो-दो सेंटीमीटर बारिश हुई मौसम विभाग के मुताबिक अगले चार दिनों के दौरान पूरे उत्तर प्रदेश में कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है.

Share
अगला लेख → एम्स से लाल कृष्ण आडवाणी को मिली छुट्टी, देर रात को बिगड़ी थ…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *