Bollywood NewsMovie

‘सरफिरा’ का दूसरा गाना ‘खुदाया’ हुआ रिलीज, इमोशन्स में डूबे नजर आए अक्षय कुमार

अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म ‘सरफिरा’ का दूसरा गाना ‘खुदाया’ रिलीज हो गया है। यह गाना सूफी संगीत की धुनों से भरपूर है और अक्षय कुमार दर्द और भावनाओं में डूबे नजर आ रहे हैं. गाने में उनके साथ राधिका मदान भी अहम भूमिका में हैं. इस इमोशनल गाने को सागर भाटिया, नीति मोहन और सुहित अभ्यंकर ने गाया है, जबकि इसके बोल मनोज मुंतशिर ने लिखे हैं। फिल्म का पहला गाना ‘मार उड़ी’ दर्शकों के बीच काफी पॉपुलर हुआ था, वहीं ‘खुदया’ भी दर्शकों को काफी पसंद आया है और इसे लाखों व्यूज मिल चुके हैं.

फिल्म ‘सरफिरा’ की कहानी और स्टार कास्ट

फिल्म ‘सरफिरा’ दक्षिण भारतीय फिल्म ‘सोरारई पोटरू’ का आधिकारिक हिंदी रीमेक है। मूल फिल्म में सुपरस्टार सूर्या मुख्य भूमिका में थे और इसे दर्शकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली थी। सरफिरा में अक्षय कुमार के साथ परेश रावल, राधिका मदान और सीमा बिस्वास भी हैं। फिल्म की कहानी एक आम आदमी के संघर्ष को दर्शाती है जिसने अपने सपनों को साकार करने के लिए तमाम बाधाओं का सामना किया।

Related Articles

Back to top button