Breaking-News

चीन विवाद – प्रधानमंत्री के साथ होगी सर्वदलीय बैठक,सोनिया गांधी, ममता भी होंगी शामिल

नई दिल्ली – भारत-चीन सीमा विवाद पर चर्चा करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को आज सर्वदलीय बैठक बुलाई है. ये बैठक वर्चुअल माध्यम से होगी. कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी भी इस बैठक में शामिल होंगी.

चीनी सेनिको के साथ हुई झड़प के बाद LAC पर तनाव बना हुआ है , इसी बीच भारत-चीन सीमा के हालात पर चर्चा करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को सर्वदलीय वर्चुअल बैठक बुलाई है. ये बैठक आज शाम 5 बजे होगी. इस वर्चुअल बैठक में विभिन्न राजनीतिक दलों के अध्यक्ष शामिल होंगे.

बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, शरद पवार, उद्धव ठाकरे, ममता बनर्जी, एम के स्टालिन, नीतीश कुमार, मायावती, सीताराम येचुरी, डी राजा, चंद्रबाबू नायडू, जगनमोहन रेड्डी, चिराग पासवान शामिल होंगे. बता दें कि ममता बनर्जी ने बुधवार को ही कहा था कि इस समय वो राष्ट्र के साथ खड़ी हैं और सब मिलकर इस स्थिति से लड़ेंगे.

Related Articles

Back to top button