मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

जुलाई में स्कूल खोलने पर सहमति नहीं, शिक्षक को जाना होगा स्कूल

जुलाई में स्कूल खोलने पर सहमति नहीं, शिक्षक को जाना होगा स्कूल

लखनऊ – कोरोना वायरस के चलते जुलाई से अभिवावक भले ही अपने बच्चों को स्कूल न भेजने का निर्णय ले चुके हो लेकिन शिक्षकों को स्कूल जाना होगा।

बच्चो की ऑनलाइन पढ़ाई को और मजबूत करने और इसकी नियमित मॉनिटरिंग भी बेहतर तरीके करने पर जोर देने की कोशिश हो रही है । वहीं 90 फीसदी अभिभावक अपने बच्चों को जुलाई में स्कूल भेजने के लिए तैयार नहीं है। प्रदेश में कोरोना संक्रमण के कारण हुए लॉकडाउन के बाद स्कूल खोलने के लिए तैयार की जा रही नीति के लिए ये सुझाव जिला विद्यालय निरीक्षकों व संयुक्त शिक्षा निदेशकों ने दिए है।

स्कूल खोलने संबंधी नीति तय करने के लिए माध्यमिक शिक्षा विभाग ने विशेष सचिव आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में एक कमेटी बना दी है। इस कमेटी ने डीआईओएस और संयुक्त शिक्षा निदेशकों से सुझाव मांगे थे कि वे अभिभावकों से सुझाव एकत्रित करें। इस मुद्दे पर गुरुवार को सभी जिलों से राय ली गई तो सामने आया कि अभिभावक जुलाई में अपने बच्चों को स्कूल भेजने के लिए तैयार नहीं है। वहीं इस पर भी सब सहमत दिखे कि शिक्षकों को जुलाई से स्कूल बुलाया जाए और नए प्रवेश समेत अन्य काम वे स्कूल से ही करें। वहीं ये सुझाव भी आएं कि स्कूल के क्लासरूम से वे ऑनलाइन कक्षाएं लें ताकि बच्चे ब्लैकबोर्ड टीचिंग का अनुभव कर सकें

Share
अगला लेख → चीन को लेकर देशवासियों में गुस्सा,चीनी सामान को जला कर किया …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *