मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

बिना ‘मास्क’ के नहीं दे सकेंगे यूपी पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा

बिना ‘मास्क’ के नहीं दे सकेंगे यूपी पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा

लखनऊ – अगले महीने जुलाई में होने वाली यूपी पॉलीटेक्निक की परीक्षा में बिना मास्क प्रवेश नहीं मिलेगा यह प्रवेश परीक्षा 19 व 25 जुलाई को होगी। इसमें बिना मास्क लगाए आने वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र के बाहर से ही वापस कर दिया जाएगा।

संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद ने ये निर्देश जारी किए हैं। प्रवेश परीक्षा सचिव एसके वैश्य के मुताबिक 19 जुलाई को इंजीनियरिंग की परीक्षा प्रथम पाली में व फार्मेसी की परीक्षा द्वितीय पाली में होगी। दोनों ही परीक्षाएं लिखित होंगी, जबकि 25 जुलाई को प्रथम पाली में अन्य ग्रुप की व द्वितीय पाली में लेटरल एंट्री वालों की ऑनलाइन परीक्षा होगी। परिषद सचिव के मुताबिक 19 जुलाई को प्रवेश परीक्षा के लिए प्रदेश के 75 जिलों में कुल 955 केंद्र बनाए गए हैं। प्रथम पाली के लिए 755 और द्वितीय पाली के लिए 220 केंद्र बने हैं। इनमें लखनऊ में 40 केंद्र हैं। ऑनलाइन केंद्र भी जल्द बनेंगे।

Share
टैग: #JEEEXAM #up #UPJEE
अगला लेख → अब नहीं लगेंगे 'चाइनीस मीटर', ऊर्जा विभाग अब नहीं इस्तेमाल क…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *