Uncategorized

शराब मॉडल शॉप में नहीं चलेगी AC, करना होगा सेनेटाइजर का प्रबंध

लखनऊ – कोरोना वायरस का कहर बढ़ता जा रहा है इस मामले पर अब उत्तर प्रदेश सरकार ने निर्णय लिया है की यूपी के सभी मॉडल शॉप पर एयर कंडीशन चलाने पर फिलहाल रोक लगा दी है।

आबकारी आयुक्त पी गुरुप्रसाद ने उत्तर प्रदेश के सभी जिला आबकारी अधिकारियों को आदेशित किया है की प्रदेश के सभी दुकानों और मॉडल शॉप के दरवाजे पर सैनिटाइजर का उचित प्रबंध होना चाहिए। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग के साथ ही शराब की बिक्री करने की छूट दी गई है। शराब की दुकानों पर आने वाले ग्राहकों की जांच करने के लिए संचालकों से इंफ्रारेड थर्मामीटर की व्यवस्था भी करने का निर्देश दिया है। निर्देश के बावजूद जिस मॉडल शॉप पर एसी चलाई जाएगी, उस दुकानदार के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button