Breaking-NewsCarrier

बड़ी खबर – सीबीएसई 10वीं और 12वीं के जुलाई में होने वाली परीक्षा रद्द

नई दिल्ली – CBSE के छात्रों के लिए बड़ी ख़बर आयी है,कोरोना महामारी के बढ़ते मामलो को संज्ञान में लेते हुए सीबीएसई ने दसवीं और बारहवीं के 1 से 15 जुलाई के बीच होने वाली परीक्षाओं को रद्द करने का फैसला किया है.

कोरोना के चलते CBSE की 10वीं और 12वीं की लंबित परीक्षाओं का मामला पर आज सुनवाई हुई। केंद्र की ओर से सॉलिसीटर जनरल तुषार मेहता ने पक्ष रखा था, उन्हीने बताया की निर्णय लिया गया है कि CBSE की 1 जुलाई से होने वाली परीक्षाओं को रद्द करने का फैसला हुआ है। SG तुषार मेहता ने साफ किया CBSE की 10 वी क्लास के लिए परीक्षा पूरी तरह से रद्द रहेगी तो वहीं 12वीं के छात्रो के लिए विकल्प दिया जाएगा कि या तो उन्हें इंटरनल असेसमेंट के आधार पर मार्क्स दिए जाएं या फिर माहौल उपयुक्त होने पर परीक्षा ली जाए।

सीबीएसई के 12 वीं के छात्रों के लिए स्कीम की अधिसूचना कल तक जारी होगी जिसमे SC ने आदेश दिया कि ड्राफ्ट अधिसूचना को उनके सामने रखा जाए साथ ही सीबीएसई परीक्षा और विकल्पों के बारे में स्पष्ट करने के बाद नई अधिसूचना जारी करे

इसके साथ ही ISC औऱ ICSE द्वारा आयोजित परीक्षा भी रद्द की गई। दोनो के मूल्यांकन में आंतरिक मूल्यांकन प्रणाली का पालन होगा।

दिल्ली, महाराष्ट्र और तमिलनाडु ने एग्जाम आयोजित करने में असमर्थता जता दी थी.12वीं के स्टूडेंट्स के लिए पिछली तीन परीक्षाओं के आधार पर आकलन किया जाएगा. बाद में स्थिति सामान्य होने पर परीक्षा आयोजित करने का विकल्प रहेगा. हालांकि दसवीं के छात्रों को कोई परीक्षा नहीं देनी होगी.

Related Articles

Back to top button