मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

साई पल्लवी की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम , 100 करोड़ के क्लब में हुई शामिल

साई पल्लवी की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम , 100 करोड़ के क्लब में हुई शामिल

राजकुमार पेरियासामी निर्देशित फिल्म ‘अमरन’ सिनेमाघरों में चार दिनों से धूम मचा रही है। इस फिल्म में मुख्य भूमिकाओं में सिवकार्थिकेयन और साई पल्लवी हैं, और इसे तमिलनाडु ही नहीं, बल्कि वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर भी बेहतरीन प्रतिक्रिया मिल रही है। रिलीज के पहले दिन से ही ‘अमरन’ लगातार शानदार कमाई कर रही है। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, सोमवार को फिल्म का कलेक्शन 7.50 करोड़ से 8.50 करोड़ रुपए के बीच रहा। 31 अक्टूबर को रिलीज हुई इस फिल्म ने अपने पहले ही वीकेंड में 61.55 करोड़ की कमाई कर निर्माता कंपनी की उम्मीदों को दोगुना कर दिया।

सैकनिल्क वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार, पहले दिन ‘अमरन’ ने 21.4 करोड़ का बिजनेस किया, दूसरे दिन 19.15 करोड़ कमाए, तीसरे दिन 21 करोड़ का कारोबार किया, और चौथे दिन 21.55 करोड़ की कमाई की। इस तरह पहले वीकेंड में ही फिल्म ने भारत में 83.1 करोड़ का कारोबार कर लिया। इस फिल्म का निर्देशन राजकुमार पेरियासामी ने किया है, जिन्होंने स्टीफन रिचर के साथ मिलकर इसका स्क्रीनप्ले लिखा है। फिल्म में सिवकार्थिकेयन, साई पल्लवी, भुवन अरोड़ा, राहुल बोस और श्रीकुमार मुख्य भूमिकाओं में हैं। इसका निर्माण राज कमल फिल्म्स इंटरनेशनल और सोनी पिक्चर्स फिल्म्स इंडिया के बैनर तले कमल हासन, आर महेंद्रन और विवेक कृष्णनी ने किया है।

‘अमरन’ पिछले महीने रिलीज हुई थी और यह फिल्म मेजर मुकुंद वरदराजन के जीवन पर आधारित है। इसमें सिवकार्थिकेयन मेजर मुकुंद के किरदार में नजर आ रहे हैं। फिल्म की लोकप्रियता को देखते हुए यह अनुमान लगाया जा रहा है कि आने वाले हफ्तों में इसका ट्रेंड और भी मजबूत हो सकता है। ‘अमरन’ ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है और तमिलनाडु में मात्र चार दिनों में 125 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। ट्रेड एनालिस्ट रमेश बाला के अनुसार, फिल्म ने दुनिया भर में चार दिनों के अंदर ही 150 करोड़ से अधिक की कमाई कर ली है। रमेश बाला ने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर लिखा, “#अमरन ने चार दिनों में ही दुनियाभर में 150 करोड़ से अधिक की शानदार कमाई की है।”

Share
अगला लेख → लॉरेंस बिश्नोई के नाम से सलमान खान को फिर मिली धमकी , मांगे …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *