मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

29 जून को खुलेंगे मां विन्ध्यवासिनी देवी मंदिर के कपाट

29 जून को खुलेंगे मां विन्ध्यवासिनी देवी मंदिर के कपाट

मिर्जापुर – प्रसिद्ध विन्ध्याचल धाम के कपाट 29 जून को आम श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। दर्शन पूजन के लिए शारीरिक दूरी समेत कई शर्तें निर्धारित की गई हैं। मां विन्ध्यवासिनी देवी के दर्शन पूजन के साथ ही विश्व प्रसिद्ध त्रिकोण पथ पर स्थित मां काली मां सरस्वती मंदिर भी खुल जायेगा।

जिला प्रशासन और बिन्ध्य पंडा समाज के पदाधिकारियों ने गुरुवार को बैठक कर निर्णय लिया। बिन्ध्य धाम में दर्शन पूजन की व्यवस्था काशी विश्वनाथ मंदिर के तर्ज पर ही रहेगी।

इस संदर्भ में पण्डासमाज के पदाधिकारियों ने नगर विधायक रत्नाकर मिश्र के साथ विन्ध्यवासिनी मन्दिर प्रांगण में मीडियाकर्मियों से बात करते हुए बताया कि , 27 जून से एक दिवसीय अखण्ड कीर्तन के पश्चात , 28 जून की मध्यान आरती के पश्चात स्थानीयों के लिए मन्दिर खोला जाएगा , ततपश्चात 29 जून की प्रातः मंगला आरती से समस्त दर्शनार्थियों के लिए मन्दिर पूर्णरुप से खोल दिया जाएगा ।

शनिवार से धाम में अखण्ड कीर्तन शूरू होगा जो रविवार को दोपहर में समाप्त होगा। उसके बाद स्थानीय लोगों के लिए मंदिर में प्रवेश शुरू हो जाएगा। 29 जून से सभी भक्त प्रवेश पा सकेंगे ।

Share
अगला लेख → राज्य मंत्री ने उड़ाई सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जिया

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *