मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
पंजाब में पटवारियों की हड़ताल खत्म, 1000 से ज्यादा पदों पर भर्ती को CM मान ने दिए निर्देश लखनऊ में आज से 4,526 प्लॉट का रजिस्ट्रेशन, CM योगी करेंगे नैमिष नगर-वरुण विहार का शुभारंभ यूपी चुनाव से पहले BJP का युवाओं पर फोकस, कॉलेज-यूनिवर्सिटी में चलेगा ‘सार्थक युवा संवाद’ धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा ऐलान, ‘हिंदू राष्ट्र’ संकल्प को लेकर 11 अक्टूबर से निकालेंगे रथ यात्रा यूपी चुनाव 2027 में JDU की एंट्री तेज, वाराणसी से निशांत कुमार करेंगे सियासी लॉन्चिंग यमुना एक्सप्रेसवे बस अग्निकांड: FIR में बड़ा खुलासा, यात्रियों के मुताबिक बीड़ी पी रहे थे ड्राइवर-कंडक्टर गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम

आज का राशिफल

आज का राशिफल

मेष – किसी के कारण तनाव मिल सकता है, लेकिन व्यावसायिक मामलों में जो पुरुषार्थ चल रहा है वह सार्थक परिणाम देगा। आशावान बनें।

वृषभ – स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक मामलों में सुधार होगा।

मिथुन – धन, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी, लेकिन पारिवारिक समस्या से ग्रसित हो सकते हैं। व्यावसायिक स्तर पर प्रगति होगी। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी।

कर्क – किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी।

सिंह – सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा, लेकिन रोग या शत्रु के कारण मन खिन्न ही रहेगा। यात्रा देशाटन की स्थिति बनेगी, लेकिन सचेत रहें।

कन्या – जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

तुला – रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद या तनाव मिल सकता है।

वृश्चिक – स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। कर्मक्षेत्र में बाधाएं आएंगी। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। पिता या धर्मगुरु का सहयोग मिलेगा।

धनु – दांपत्य जीवन सुखमय होगा। महत्वाकांक्षाएं बढेंगी, लेकिन उसके लिए पुरुषार्थ करना आवश्यक है। कुछ पारिवारिक कुछ व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी।

मकर – आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। मन प्रसन्न रहेगा।

कुंभ – रोग और शत्रु तनाव का कारण होंगे। कुछ आर्थिक समस्याएं रहेंगी। कुछ व्यर्थ की उलझनें रहेंगी। आर्थिक मामलों में सचेत रहें। पारिवारिक सहयोग मिलेगा

मीन – जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे। संबंधों में निकटता आएगी। पारिवारिक जीवन सुखी होगा।

Share
अगला लेख → यूपी हाई स्कूल और इंटर का रिजल्ट आज 12.30 बजे, लखनऊ से जारी …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *