मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

Bhool Bhulaiyaa 3: कब रिलीज होगी OTT पर ‘भूल भुलैया 3’? जानें कहां देख सकेंगे ये फिल्म

Bhool Bhulaiyaa 3: कब रिलीज होगी OTT पर  ‘भूल भुलैया 3’? जानें कहां देख सकेंगे ये फिल्म

कार्तिक आर्यन की फिल्म ‘भूल-भूलैया 3’ ने 1 नवंबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होते ही दर्शकों का दिल जीत लिया। हालांकि, दिवाली पर अजय देवगन की ‘सिंघम अगेन’ के साथ हुई बड़ी टक्कर का असर दोनों फिल्मों की कमाई पर साफ दिखाई दिया। इसके बावजूद, ‘भूल-भूलैया 3’ ने दुनियाभर में 400 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर साल 2024 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म का खिताब हासिल किया। सिनेमाघरों में दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ी, लेकिन जो लोग इसे थिएटर में नहीं देख पाए, वे इसकी ओटीटी रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

नेटफ्लिक्स पर होगी स्ट्रीमिंग

ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘भूल-भूलैया 3’ नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम की जाएगी। हालांकि, इसके लिए दर्शकों को जनवरी 2025 तक का इंतजार करना पड़ सकता है। अब तक मेकर्स की ओर से इस बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन रिपोर्ट्स में कहा गया है कि फिल्म अगले साल की शुरुआत में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हो सकती है।

जबरदस्त प्रतिक्रिया

फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रतिक्रिया मिली। डर और कॉमेडी के दिलचस्प मेल ने इसे दर्शकों के बीच हिट बना दिया। कार्तिक आर्यन की बेहतरीन अदाकारी और रोचक कहानी ने दर्शकों को बांधे रखा। ओटीटी पर इसकी रिलीज की आधिकारिक घोषणा का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Share
अगला लेख → UP : पुलिसकर्मियों के लिए 30 नवंबर को लगेगा चिकित्सा शिविर

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *