Breaking-News

हम आंख में आंख डालकर जवाब देना जानते हैं – प्रधानमंत्री

नई दिल्ली – इस वक्त जहां देश कोरोना महामारी से जूझ रहा है. वही चीन ने चालबाजियों ने दोहरी चुनौती खड़ी कर दी है. चीन के इशारों पर नेपाल भी बॉर्डर पर हरकतें करने से बाज नहीं आ रहा है. इन्हीं सब चुनौतियों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम के जरिए देश को संबोधित किया है.

प्रधानमंत्री ने कहा कि लद्दाख में हमारे जो वीर जवान शहीद हुए हैं उनके शौर्य को पूरा देश नमन कर रहा है. पूरा देश उनका कृतज्ञ है, उनके सामने नतमस्तक है. अपने वीर -सपूतों के बलिदान पर उनके परिजनों में जो गर्व की भावना है देश के लिए जो जज़्बा है-यही तो देश की ताकत है.मोदी ने कहा, भारत ने जिस तरह मुश्किल समय में दुनिया की मदद की, उसने आज शांति और विकास में भारत की भूमिका को और मज़बूत किया है. दुनिया ने भारत की विश्व बंधुत्व की भावना को भी महसूस किया है. अपनी संप्रभुता और सीमाओं की रक्षा करने के लिए भारत की ताकत और भारत के कमिटमेंट को देखा है.”

प्रधानमंत्री ने कहा कि लद्दाख में भारत की भूमि पर, आंख उठाकर देखने वालों को, करारा जवाब मिला है. भारत, मित्रता निभाना जानता है, तो, आंख-में-आंख डालकर देखना और उचित जवाब देना भी जानता है.

Related Articles

Back to top button