मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

अलगाववादी खेमे को झटका,सैयद अली शाह गिलानी ने हुर्रियत कान्फ्रेंस से दिया इस्तीफा

अलगाववादी खेमे को झटका,सैयद अली शाह गिलानी ने हुर्रियत कान्फ्रेंस से दिया इस्तीफा

जम्मू – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की केंद्र सरकार के जम्मू कश्मीर को लेकर चल रहे विकास कार्यों और धारा 370 हटाने के बाद से अलगाववादी नेताओ पर भी शिकंजा कसता जा रहा है.इसके चलते अलगाववादी नेता सैयद अली शाह गिलानी ने हुर्रियत कांफ्रेंस ने खुद को अलग कर लिया है. गिलानी ने एक ऑडियो मैसेज में कहा कि हुर्रियत कांफ्रेंस के मौजूदा हालात को देखते हुए इस्तीफा देने का फैसला किया है.

आपको बता दे की कश्मीर में धारा-370 खत्म किए जाने के बाद से सियासी हालात लगातार बदल रहे हैं, तब से अलगाववादी खेमे की सियासत का ये सबसे बड़ा घटनाक्रम है. गिलानी ने कहा, ‘हुरियत कान्फ्रेंस के मौजूदा हालात को देखते हुए मैंनेअलग होने का फैसला किया है. फैसले के बारे में हुरियत के सारे लोगों को चिट्ठी लिखकर कर जानकारी दे दी गई है.’

हुर्रियत नेता गिलानी हमेशा विवादों में रहे हैं. पिछले साल अप्रैल में उनके खिलाफ आयकर विभाग ने बड़ी कार्रवाई की थी. आरोप है कि 1996-97 और 2001-02 के बीच उन्होंने कोई टैक्स नहीं दिया. इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के मुताबिक उनपर 3.62 करोड़ का टैक्स बकाया था. ईडी भी उनपर जुर्माना लगा चुका है. इसके अलावा गिलानी पर अवैध तरीके से विदेशी मुद्रा रखने का आरोप भी लग चुका है.

Share
अगला लेख → महाराष्ट्र में 'मिशन बिगेन अगेन' के साथ 31 जुलाई तक लॉकडाउ…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *