Breaking-News

प्रधानमंत्री आज करेंगे देश को सम्बोधित, कोरोना संकट और चीन मामले पर कर सकते है बड़ा एलान

नई दिल्ली – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम 4 बजे देश को संबोधित करेंगे. हालांकि अभी तक ये पता नहीं चल पाया है की प्रधानमंत्री आज किन मामलो पर अपना सम्बोधन करेंगे ,मना जा रहा है की कोरोना संकट से जुड़े मुद्दों पर ही वो अपनी बात रखेंगे. इसके अलावा LAC पर चल रहे विवाद भी कुछ बोल सकते है.

पीएमओ इंडिया के ट्विटर हैंडल से इस जानकारी को देने वाला ट्वीट किया गया जिसमें सूचना दी गई कि आज शाम 4 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्र के नाम संदेश देंगे.

प्रधानमंत्री के राष्ट्र के नाम संबोधन से पहले एक अहम कदम भारत सरकार ने लिया है और कल 59 चीनी एप्स को प्रतिबंधित कर दिया है. इसमें टिकटॉक, यूसी ब्राउजर जैसी बड़ी-बड़ी चाइनीज एप शामिल हैं. इन्हें आईटी एक्ट 2000 के तहत बैन किया गया है.

Related Articles

Back to top button