मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

बिग बॉस के बारे में विवियन डीसेना ने किया बड़ा खुलासा , रजत दलाल और अविनाश बने उनके दुश्मन

बिग बॉस के बारे में विवियन डीसेना ने किया बड़ा खुलासा , रजत दलाल और अविनाश बने उनके दुश्मन

बिग बॉस 18 के फिनाले के करीब आते ही घर में माहौल और भी दिलचस्प होता जा रहा है। कंटेस्टेंट्स के बीच की दूरियाँ बढ़ती जा रही हैं, जो पहले दोस्त थे वो अब दुश्मन बनते नजर आ रहे हैं, और जो दुश्मन थे, अब दोस्ती की ओर बढ़ रहे हैं। इस हफ्ते नॉमिनेशन और टाइम गॉड टास्क ने घर में कई बदलाव ला दिए हैं।

कल के एपिसोड में देखा गया कि चुम दरांग के टाइम गॉड बनते ही घर का पूरा राशन गायब हो गया। इस पर पूरा घर चुम के खिलाफ हो गया और रजत दलाल तथा करणवीर मेहरा के बीच तीखी बहस हो गई। वहीं आज के एपिसोड में विवियन डीसेना और अविनाश मिश्रा के बीच झगड़ा देखने को मिलेगा। अविनाश मिश्रा, रजत दलाल का समर्थन करते हैं, जबकि विवियन डीसेना बिग बॉस के गेम को लेकर घरवालों को सच्चाई बताते हैं।

विवियन डीसेना आज घरवालों को समझाते हैं कि जो राशन उन्होंने छुपाया था, उसे स्टोर रूम में वापस रख दें ताकि उन्हें पूरा राशन मिल सके। वह चुम दरांग का समर्थन करते हुए कहते हैं कि गलती किसी से भी हो सकती है। विवियन का कहना है कि जब उन्होंने राशन स्टोर रूम में रखा, तो बिग बॉस ने उसे वापस क्यों नहीं लिया। पहले ऐसा कभी नहीं हुआ था। इसके पीछे बिग बॉस का कोई खास गेम हो सकता है।

इस पर रजत दलाल और अविनाश मिश्रा विवियन से भिड़ जाते हैं और कहते हैं कि वो क्यों किसी और की गलती की सजा भुगतें। अविनाश भी विवियन के खिलाफ हो जाते हैं और कहते हैं कि वे उनकी बात नहीं सुनेंगे। इसी दौरान सारा और विवियन के बीच भी लड़ाई हो जाती है। बिग बॉस 18 के आज के एपिसोड में कई धमाके होने वाले हैं।

Share
अगला लेख → तेजी से बढ़ते वजन को करें काबू , बाबा रामदेव के योग टिप्स से…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *