Movie

आमिर खान की टीम के सात लोग मिले कोरोना पॉजिटिव

मुम्बई – कोरोना वायरस की चपेट में बॉलीवुड भी आ गया है . अभिनेता आमिर खान के टीम के 7 सदस्यों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की बात सामने आई है. टीम में जो 7 लोग कोरोना संक्रमण का शिकार हुए हैं, उनमें आमिर का एक ड्राइवर, उनके दो सुरक्षाकर्मी और एक रसोईया भी शामिल हैं.

आमिर खान की ओर से एक न्यूज़ चैनल को जारी बयान में बताया की मेरे स्टाफ के कुछ सदस्यों को कोरोना पॉजिटिव है. इसका पता चलते ही उन्हें तुरंत क्वारंटीन कर लिया गया है. बीएमसी के अधिकारियों ने प्रभावी कदम उठाते हुए उन्हें तुरंत मेडिकल फैसिलीटी में ले गये. उनकी अच्छी तरह से देखभाल की जा रही है और उन्होंने तुरंत पूरी सोसायटी का अच्छी तरह से सैनिटाइजेशन किया है.

हालांकि आमिर का कोरोना टेस्ट नेगेटिव आया है. अभी उनकी माँ का टेस्ट परिणाम आना बाकि है आमिर ने कहा की दुआ करें कि मेरी मां भी नेगेटिव निकलें.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button