मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
पंजाब में 4 साल में ₹1.89 लाख करोड़ का निवेश, 6.31 लाख युवाओं के लिए रोजगार की संभावना सड़क निरीक्षण के दौरान मंत्री प्रवेश वर्मा पर युवक को थप्पड़ मारने का आरोप, केजरीवाल ने मांगी गिरफ्तारी SIR पर विपक्ष को CM योगी का जवाब, बोले- भ्रम फैलाकर संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर कर रहे LPU में बवाल के बाद FIR दर्ज, छात्रों ने रखीं कई मांगें; महिला SI नवजोत कौर को मिली जांच की जिम्मेदारी ‘सैफई से सीख लेते तो गोरखपुर न डूब रहा होता’, अखिलेश यादव का CM योगी पर हमला साबरमती से दौड़ी देश की पहली LNG ट्रेन, अमित शाह ने दिखाई हरी झंडी काला जादू से घट रही हाइट! 165 से 158 सेंटीमीटर हुई लंबाई, युवक ने कलेक्टर से लगाई गुहार UP International Trade Show का आगाज, अमित शाह-योगी ने दिखाई यूपी के हुनर की ग्लोबल ताकत योगी सरकार का बड़ा ग्लोबल दांव, UPITS 2026 में 85 देशों के खरीदारों से जुड़ेंगे यूपी के उद्यमी पंजाब में ED रेड पर सियासी संग्राम, सिसोदिया बोले- छापेमारी में कुछ नहीं मिलने वाला

वरुण धवन की बेटी लारा की पहली तस्वीर सामने आई, नताशा की गोद में दिखी मासूमियत

वरुण धवन की बेटी लारा की पहली तस्वीर सामने आई, नताशा की गोद में दिखी मासूमियत

वरुण धवन और उनकी पत्नी नताशा दलाल को अपनी बेटी लारा के साथ शनिवार सुबह मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया। इस दौरान पहली बार उनकी बेटी लारा का चेहरा देखने को मिला। लारा का चेहरा उनके जन्म के 7 महीने बाद अब सार्वजनिक हुआ है। सोशल मीडिया पर इस प्यारे परिवार का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें लारा बेहद क्यूट लग रही हैं। साल 2024 के अंत में बॉलीवुड सितारे अलग-अलग जगह छुट्टियां मनाने के लिए निकल रहे हैं। जहां बीती रात रणबीर कपूर और आलिया भट्ट को उनकी बेटी राहा के साथ एयरपोर्ट पर देखा गया, वहीं आज वरुण-नताशा अपनी नन्हीं परी लारा के साथ नए साल का जश्न मनाने रवाना हुए।

पहली बार सामने आया लारा का चेहरा

वायरल भयानी द्वारा साझा किए गए एक वीडियो में नताशा अपनी बेटी लारा को गोद में लिए नजर आ रही हैं, जबकि वरुण अपनी बेटी के साथ खेलते हुए दिखाई दे रहे हैं। यह पहली बार है जब लारा का चेहरा पब्लिक में नजर आया है। एयरपोर्ट पर वरुण, नताशा और लारा ने आरामदायक ट्रैवल आउटफिट्स पहन रखे थे। बता दें, वरुण और नताशा ने 3 जून 2024 को अपनी बेटी लारा का स्वागत किया था।

पहली फैमिली फोटो हुई थी क्रिसमस पर शेयर

2024 के क्रिसमस के मौके पर वरुण और नताशा ने अपनी बेटी लारा के साथ पहली फैमिली फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की थी। इस तस्वीर में तीनों क्रिसमस ट्री के सामने पोज देते नजर आए थे। हालांकि, उस समय लारा का चेहरा नहीं दिखाया गया था। लारा ने रेड फ्रॉक, मोजे और सांता थीम वाला प्यारा हेयरबैंड पहना था। वहीं, वरुण रेड ट्रैक पैंट और व्हाइट टी-शर्ट में थे, जबकि नताशा व्हाइट ड्रेस पहने नजर आईं। तस्वीर में उनका पेट डॉग जॉय भी शामिल था।

वरुण धवन की आने वाली फिल्में

वर्कफ्रंट की बात करें तो वरुण धवन जल्द ही जाह्नवी कपूर के साथ रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ में नजर आएंगे, जो 18 अप्रैल 2025 को रिलीज होगी। इसके अलावा, वह सनी देओल, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी के साथ 2026 में आने वाले एक्शन वॉर ड्रामा ‘बॉर्डर 2’ का हिस्सा होंगे। साथ ही, वरुण ‘है जवानी तो इश्क होना है’, ‘भेड़िया 2’ और ‘नो एंट्री 2’ जैसी फिल्मों में भी नजर आएंगे।

Share
अगला लेख → 'सिकंदर' टीजर लॉन्च का समय दूसरी बार बदला गया, मेकर्स ने मनम…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *