मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

‘पुष्पा 2’ के मुकाबले 39 गुना कम रही ‘बेबी जॉन’ की तीसरे दिन की कमाई

‘पुष्पा 2’ के मुकाबले 39 गुना कम रही ‘बेबी जॉन’ की तीसरे दिन की कमाई

बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों की आपस में हो रही प्रतिस्पर्धा दर्शकों के लिए हमेशा रोमांचक होती है। 25 दिसंबर को वरुण धवन स्टारर फिल्म ‘बेबी जॉन’ सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म से जो उम्मीदें लगाई जा रही थीं, वह अब तक पूरी होती नजर नहीं आ रही हैं। वरुण धवन के 12 साल के करियर में अभी तक एक भी सुपरहिट फिल्म नहीं आई है, और इस बार उम्मीद थी कि ‘बेबी जॉन’ उनके लिए लकी साबित होगी। लेकिन तीसरे दिन के कलेक्शन के बाद फैन्स थोड़े निराश हैं। ‘बेबी जॉन’ तीसरे दिन की कमाई में ‘पुष्पा 2’ के मुकाबले 39 गुना पीछे रह गई है।

वहीं, दूसरी तरफ, अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा 2’ आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुकी है और इसने अब तक दुनियाभर में 1700 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। लेकिन वरुण धवन की फिल्म का साउथ स्टाइल भी खास काम नहीं आ पाया। सैकनिल्क की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, ‘बेबी जॉन’ ने अपने तीसरे दिन केवल 3.65 करोड़ की कमाई की है, जो कि शुरुआती आंकड़े हैं और इनमें थोड़ा बदलाव हो सकता है। वहीं, ‘पुष्पा 2’ ने तीसरे दिन 119 करोड़ की कमाई की थी, और अब 23वें दिन भी इसने 8.75 करोड़ का कलेक्शन किया, जो वरुण की फिल्म से दो गुना अधिक है।

अब ‘पुष्पा 2’ की नजर ‘बाहुबली 2’ के वर्ल्डवाइड कलेक्शन पर है। ‘बाहुबली 2’ ने दुनियाभर में 1788 करोड़ का कारोबार किया था, जबकि ‘पुष्पा 2’ 1700 करोड़ के क्लब में शामिल हो चुकी है। यदि इस तरह की कमाई जारी रही, तो यह रिकॉर्ड जल्द टूट सकता है। वहीं, ‘बेबी जॉन’ के आंकड़े देखकर मेकर्स की उम्मीदें ध्वस्त होती नजर आ रही हैं।

‘बेबी जॉन’ को एआर मुरुगदास ने प्रोड्यूस किया है और इस फिल्म पर उन्होंने विशेष ध्यान दिया है। इसके अलावा, फिल्म को हिट बनाने के लिए सलमान खान का कैमियो भी डाला गया था। सलमान का कैमियो दर्शकों को अच्छा लगा, लेकिन फिल्म को वह दिल नहीं जीत पाई। हालांकि सलमान के कैमियो की चर्चा जरूर हो रही है।

Share
अगला लेख → DGCA का अकासा एयर पर कार्रवाई, दो निदेशकों को 6 महीने के लिए…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *