मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

‘बेबी जॉन’ को पछाड़ते हुए ये फिल्म ने मचाई धूम, OTT से पहले फिल्म ने पकड़ी चीते जैसी रफ्तार

‘बेबी जॉन’ को पछाड़ते हुए ये फिल्म ने मचाई धूम, OTT से पहले फिल्म ने पकड़ी चीते जैसी रफ्तार

इस साल की सबसे बड़ी हिट फिल्म ‘पुष्पा 2’ की कमाई में कोई रोक नहीं दिख रही थी, जबकि दूसरी ओर एक और बड़ी बजट फिल्म ‘बेबी जॉन’ 25 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। फिल्म से लोगों को काफी उम्मीदें थीं, लेकिन यह उम्मीदें पूरी नहीं हो पाई। वरुण धवन स्टारर ‘बेबी जॉन’ का हाल पहले वीकेंड में ही बुरा हो गया, और फिल्म को दर्शकों का साथ नहीं मिल पाया। जहां ‘पुष्पा 2’ का जलवा बरकरार था, वहीं एक छोटी बजट की फिल्म ‘मार्को’ ने धूम मचा दी। अपनी मजबूत कहानी और एक्शन से इसने ‘बेबी जॉन’ को पछाड़ दिया और दर्शकों को आकर्षित किया।

‘मार्को’ की कमाई ने ‘बेबी जॉन’ की हालत खराब कर दी। 30 करोड़ रुपये के बजट में बनी ‘मार्को’ ने अपनी लागत से कहीं ज्यादा कमाई कर ली है। 11 दिनों में इस फिल्म ने भारत में 37 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की है और विश्व भर में इसका कुल कलेक्शन 68 करोड़ रुपये से ऊपर जा चुका है। यह साउथ की फिल्म अब उत्तर भारत में भी दर्शकों के बीच अपनी पकड़ बना रही है। फिल्म के अभिनेता उन्नी मुकुंदन ने सोशल मीडिया पर बताया कि हिंदी बेल्ट में फिल्म के 250 शोज बढ़ाए गए हैं, जो दर्शकों की बढ़ती मांग को देखते हुए किया गया है।

अब ‘मार्को’ सिनेमाघरों में धमाल मचाने के बाद जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी रिलीज होने वाली है। कहा जा रहा है कि फिल्म कन्नड़, तमिल, मलयालम, तेलुगु और हिंदी में डिजिटल प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होगी। नेटफ्लिक्स पर इसका प्रीमियर होने की संभावना है, और इसे 45 दिनों के सिनेमाघर रन के बाद जनवरी के आखिरी सप्ताह या फरवरी के पहले हफ्ते में ओटीटी पर देखा जा सकता है। फिल्म का निर्देशन हनीफ अदेनी ने किया है, और इसे क्यूब्स एंटरटेनमेंट ने प्रोड्यूस किया है। ‘मार्को’ में उन्नी मुकुंदन, सिद्दीकी, जगदीश, सुदेव नायर और एंसन पॉल मुख्य भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं।

Share
अगला लेख → नाना पाटेकर और उत्कर्ष शर्मा की 'वनवास' है आज की रामायण , आं…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *