मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

बिग बॉस 18: नौरान के घर में आते ही विवियन के आंखों से छलके आंसू ,पत्नी ने बढ़ाया सहारा

बिग बॉस 18: नौरान के घर में आते ही विवियन के आंखों से छलके आंसू ,पत्नी ने बढ़ाया सहारा

बिग बॉस 18 इन दिनों कंटेस्टेंट्स के बीच गर्मा-गर्मी और तीखे वाद-विवाद की वजह से चर्चा में है। हाल ही में एक टास्क के दौरान रजत दलाल और करणवीर मेहरा के बीच झगड़ा देखने को मिला। टॉर्चर टास्क के दौरान रजत ने खुद पर हुए अत्याचार का पूरा बदला लिया। वहीं, घर के अन्य सदस्य भी एक-दूसरे पर आरोप लगाने और ताने कसने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं।

नए साल का जश्न और घर में खास मेहमानों की एंट्री

नए साल के मौके पर बिग बॉस हाउस में सेलिब्रेशन का माहौल था। हालांकि, अब शो और भी रोमांचक मोड़ लेने वाला है क्योंकि इस हफ्ते बिग बॉस के घर में खास मेहमानों की एंट्री होने जा रही है। इनमें कंटेस्टेंट्स के परिवार वाले शामिल होंगे, जो उन्हें सपोर्ट करने के लिए शो में आएंगे।

विवियन डीसेना की पत्नी नौरान अली की एंट्री

इस हफ्ते की सबसे बड़ी खासियत यह होगी कि विवियन डीसेना की पत्नी नौरान अली बिग बॉस हाउस में कदम रखेंगी। उनकी एंट्री का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में दिखाया गया है कि पत्नी को देखकर विवियन काफी भावुक हो जाते हैं।

विवियन और नौरान का इमोशनल पल

जब नौरान घर में प्रवेश करती हैं, तो बिग बॉस के निर्देश पर विवियन ‘फ्रीज’ हो जाते हैं। वह अपनी पत्नी को देख तो सकते हैं लेकिन पास जाकर गले नहीं लगा सकते। इस पर नौरान खुद उनके पास जाकर प्यार जताती हैं। नौरान विवियन को किस करती हैं और उन्हें प्रोत्साहित करती हैं। यह पहली बार है जब दोनों कैमरे पर इतना रोमांटिक पल साझा करते नजर आए हैं।

विवियन ने की बिग बॉस से खास गुजारिश

भावुक विवियन ने बिग बॉस से गुजारिश की कि उन्हें ‘रिलीज’ किया जाए ताकि वह अपनी पत्नी से खुलकर मिल सकें। उन्होंने कहा, “बिग बॉस, मुझे रिलीज करो… आपकी बहू आई है।” इस पर नौरान ने भी उन्हें प्यार जताते हुए कहा, “मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं, मुझे आप पर गर्व है।” विवियन और नौरान का यह इमोशनल मोमेंट देखकर फैंस भी बेहद खुश और उत्साहित हैं

Share
अगला लेख → भोजपुरी की राखी सावंत कौन? खूबसूरती और विवाद दोनों में चर्चि…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *