मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

पाकिस्तान की हानिया आमिर के कारण मृणाल ठाकुर का हुआ बड़ा नुकसान ! एक्ट्रेस ने गलती से कर दी मिस्टेक

पाकिस्तान की हानिया आमिर के कारण मृणाल ठाकुर का हुआ बड़ा नुकसान ! एक्ट्रेस ने गलती से कर दी मिस्टेक

टीवी से लेकर बॉलीवुड तक अपनी पहचान बना चुकी एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर अपनी फिल्मों और अभिनय के जरिए सभी का दिल जीत रही हैं। बॉलीवुड के साथ-साथ मृणाल साउथ की बड़ी फिल्मों में भी नजर आती हैं। हाल ही में वह सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनीं, और इसकी वजह था उनका एक पोस्ट। इस पोस्ट में मृणाल ने पाकिस्तान की एक्ट्रेस हानिया आमिर के फैन पेज को असली अकाउंट समझते हुए उस पर रिप्लाई किया और उन्हें धन्यवाद भी कह दिया। सोशल मीडिया यूजर्स ने इस गलती की ओर उनका ध्यान दिलाया और उन्हें इसे सुधारने की सलाह दी।

दरअसल, मृणाल ठाकुर ने अपने एक्स हैंडल पर हानिया आमिर के फैन पेज पर रिप्लाई किया, जिसमें फैन पेज ने मृणाल की तारीफ करते हुए लिखा था, “मैं इमोशनल हो सकती हूं, लेकिन मेरे लिए मृणाल ठाकुर इस जनरेशन की बेहतरीन एक्ट्रेस हैं। वह शानदार हैं, मैंने भारत में उनकी तरह वर्सटाइल एक्ट्रेस नहीं देखी।” इस ट्वीट में मृणाल को टैग किया गया था। जब मृणाल की नजर इस पोस्ट पर पड़ी, तो उन्होंने रिप्लाई करते हुए लिखा, “हानिया, तुमने मेरा दिन बना दिया। बहुत-बहुत शुक्रिया,” और साथ में कई हार्ट इमोजी भी डाले। उनकी इस प्रतिक्रिया से ऐसा लगा कि उन्हें यह पोस्ट असली हानिया आमिर का लगा।

लेकिन बाद में सोशल मीडिया यूजर्स ने मृणाल को बताया कि वह अकाउंट असली हानिया आमिर का नहीं, बल्कि एक फैन पेज का है। एक यूजर ने कमेंट किया, “ये फैन पेज है,” और दूसरे ने लिखा, “यह हानिया का ऑफिशियल अकाउंट नहीं है, मृणाल।” इसके बाद मृणाल को सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स ने ट्रोल भी किया, लेकिन कई यूजर्स ने उन्हें सपोर्ट करते हुए कहा कि मृणाल हर चीज़ को चेक नहीं कर सकतीं, और यह तो किसी की गलती हो सकती है।

Share
अगला लेख → शूटिंग के बीच में रवीना की बेटी राशा बोर्ड परीक्षा की तैयारी…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *