मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

बाबा बर्फानी के होंगे लाइव दर्शन, 14 दिन चलेगी अमरनाथ यात्रा

बाबा बर्फानी के होंगे लाइव दर्शन, 14 दिन चलेगी अमरनाथ यात्रा

जम्मू – कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के चलते इस बार अमरनाथ यात्रा सिर्फ 14 दिनों की हो सकती है. हालांकि भक्तों के लिए अच्छी खबर यह है कि वे आज से घर बैठे बाबा बर्फानी के लाइव दर्शन कर सकते हैं. आज सुबह साढ़े सात बजे से पहली बार भोले बाबा की पवित्र गुफा की आरती का दूरदर्शन पर लाइव प्रसारण होने जा रहा है.

बाबा बर्फानी के पवित्र गुफा की आरती लाइव दिखाने के लिए दूरदर्शन टीम गुफा परिसर में रहेगी. रविवार को होने वाली विशेष पूजा में ले. गवर्नर गिरीश चंदर मूर्मू भी शामिल हों सकते है.

जानकारी के अनुसार इस साल अमरनाथ यात्रा 21 जुलाई से 03 अगस्त के बीच चलेगी. इस बार की यात्रा में 55 साल से ज्यादा उम्र के श्रद्धालुओं को यात्रा में शामिल होने की अनुमति नहीं मिलेगी. श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड के मुताबिक, अमरनाथ यात्रा में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं को अपना कोरोना निगेटिव प्रमाण पत्र भी साथ रखना होगा. वहीं जम्मू बेस कैंप में श्रद्धालुओं की स्क्रीनिंग होगी.साधुओं को छोड़कर सभी श्रद्धालुओं को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना होगा

Share
अगला लेख → इस खास मास्क की कीमत है 3 लाख

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *