मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

कोरोना महामारी में प्रियंका गाँधी ने संभाला मोर्चा

कोरोना महामारी में प्रियंका गाँधी ने संभाला मोर्चा

लखनऊ – अखिल भारती कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव और उत्तर प्रदेश प्रभारी श्रीमती प्रियंका गांधी ने एक लाख मास्क लखनऊ भेजे है।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा जारी प्रेस नोट में मीडिया संयोजक ललन कुमार ने बताया कि श्रीमती प्रियंका गांधी ने एक लाख मास्क भेजवाया है।इसके पहले महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी ने कई जिलों में राशन, लोगों को दवाएं भिजवा चुकी हैं। आज लखनऊ में उन्होंने एक लाख मास्क भिजवाया है। कल से कांग्रेस के सिपाही इसका वितरण करेंगे।

ललन कुमार ने बताया कि लोगों की मदद के लिए लखनऊ, गाज़ियाबाद, हापुड़, आगरा, फतेहपुर, लखीमपुर, इलाहाबाद, समेत 17 जिलों में रसोईघर चलाया जा रहा है। साथ ही साथ हर जिले में जरूरतमंदों को राशन भी बांटा जा रहा है। प्रदेश में करीब 47 लाख लोगों को राशन और खाना पहुंचाया गया है। उत्तर प्रदेश के बाहर 4 लाख अपने प्रवासी मजदूरों और जरूरतमन्दों की मदद की गई है।

कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी ने मजदूरों ने सभी प्रदेश अध्यक्षों को निर्देशित किया मजदूर भाइयों का रेलवे किराया कांग्रेस पार्टी अदा करेगी।

Share
अगला लेख → गरीब,मजदूर,छोटे व्यापारियों को राहत पैकेज दे सरकार - राहुल ग…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *