मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

रेस जीतने के बाद साउथ एक्टर अजीत ने पत्नी को किया किस, लेकिन वे उनकी पहली पसंद नहीं थीं

रेस जीतने के बाद साउथ एक्टर अजीत ने पत्नी को किया किस, लेकिन वे उनकी पहली पसंद नहीं थीं

साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार अजित कुमार हाल ही में एक बार फिर सुर्खियों में आए हैं, और इस बार वजह है उनकी कार रेसिंग में भाग लेना। हाल ही में एक एक्सीडेंट की खबर आई थी, जिसने उनके फैन्स को चिंता में डाल दिया था, लेकिन कुछ समय बाद उन्हें रेसिंग ट्रैक पर फिर से देखा गया और उन्होंने चैंपियनशिप भी जीत ली। इस दौरान उनके परिवार, खासकर पत्नी शालिनी और बच्चों का ध्यान लोगों ने खींचा, जब वे अपनी पत्नी को चूमते हुए नजर आए। हालांकि, शालिनी अजित की जिंदगी में कुछ देर से आईं।

अजित कुमार अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी चर्चा में रहे हैं। शालिनी से शादी करने से पहले अजित साउथ की एक और अभिनेत्री हीरा राजगोपाल के साथ रिलेशनशिप में थे। दोनों के बीच इस रिश्ते की काफी चर्चा थी और दोनों शादी करने की योजना बना रहे थे। हीरा और अजित की मुलाकात एक फिल्म की शूटिंग के दौरान हुई थी, और इसके बाद दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ी थीं।

लेकिन समय के साथ हीरा के जीवन में बदलाव आए। उनके परिवार ने इस रिश्ते के खिलाफ विरोध किया, खासकर उनकी मां को ये रिश्ता पसंद नहीं आया। हीरा की मां चाहती थीं कि वह अपने करियर पर ध्यान दें। इसके बाद, हीरा और अजित के बीच दूरियां बढ़ने लगीं, और 1998 में दोनों ने एक-दूसरे से अलग होने का फैसला लिया। एक पुराने इंटरव्यू में अजित ने इस बारे में खुलकर बात की थी और बताया था कि वह हीरा को बहुत पसंद करते थे, लेकिन अब स्थिति बदल चुकी थी क्योंकि वह ड्रग्स की आदी हो चुकी थीं।

हीरा से अलग होने के एक साल बाद, अजित ने फिल्म अमरकलम की शूटिंग शुरू की, जहां उनकी मुलाकात शालिनी से हुई। उस वक्त अजित को शालिनी से पहली नजर में प्यार हो गया था। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि शूटिंग के दौरान शालिनी की कलाई में चोट लग गई थी और उन्हें अस्पताल ले जाना पड़ा। उसी समय अजित ने शालिनी की देखभाल की, और यही वो पल था जब दोनों के रिश्ते की शुरुआत हुई। 2000 में दोनों ने शादी कर ली और आज उनके दो बच्चे हैं।

Share
अगला लेख → मुकेश खन्ना ने किया खुलासा, अमिताभ बच्चन की पुरानी बात अभी त…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *