मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

क्या सैफ अली खान मुसीबत में ? पूजा भट्ट ने पोस्ट के जरिए जताई चिंता, कानून पर उठाए गंभीर सवाल

क्या सैफ अली खान मुसीबत में ? पूजा भट्ट ने पोस्ट के जरिए जताई चिंता, कानून पर उठाए गंभीर सवाल

बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान आज सुबह से ही सुर्खियों में हैं। खबरें आ रही हैं कि उनके घर में एक चोर ने बीती रात हमला किया, जिसमें सैफ अली खान को चाकू से 6 बार गोदा गया। इस हमले में सैफ गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया।

इस घटना पर बॉलीवुड अभिनेत्री पूजा भट्ट ने अपनी चिंता जाहिर की है और कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने अपने X अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करते हुए कहा, “जब से ये खबर सुनी है, दिल बहुत दुखी हो रहा है। यह बांद्रा क्षेत्र में हाल ही में घटित तीसरी ऐसी घटना है। कल ही मेरी भतीजी के बुटीक पर भी हमला हुआ था। ये लोग कौन हैं जो घरों में घुसने की हिम्मत जुटा रहे हैं? हमारी सुरक्षा कहां है? मैं लॉ और ऑर्डर पर गंभीर सवाल उठाती हूं।”

सैफ अली खान पर हुए हमले के बाद लीलावती अस्पताल ने एक बयान जारी किया, जिसमें बताया गया कि सैफ को 6 बार चाकू से हमला किया गया और उनके शरीर के दो हिस्सों, गर्दन और रीढ़ की हड्डी में गहरी चोटें आईं। फिलहाल उनकी सर्जरी चल रही है।

मुंबई पुलिस ने भी बयान जारी किया है, जिसमें कहा गया कि सैफ अली खान के घर में एक अनजान व्यक्ति घुस आया था और उनके साथ हाथापाई हुई। इस दौरान हमलावर ने कई बार चाकू से वार किए। पुलिस ने हमलावर की पहचान कर ली है और मामले की जांच जारी है। सैफ अली खान की टीम ने भी एक बयान जारी किया, जिसमें बताया गया कि घर में चोरी की कोशिश की गई थी और फैंस से धैर्य बनाए रखने की अपील की गई है।

यह घटना उस वक्त हुई जब सैफ की पत्नी करीना कपूर खान घर पर मौजूद नहीं थीं, क्योंकि वह छुट्टियां मनाने विदेश गई हुई थीं। इस घटना के बाद उम्मीद की जा रही है कि करीना जल्द ही वापस लौटेंगी। सैफ अली खान ने हाल ही में फिल्म ‘देवरा: पार्ट 1’ में एक निगेटिव किरदार निभाया था, जिसमें जूनियर एनटीआर और जान्हवी कपूर भी थे।

Share
अगला लेख → ‘जेलर 2’: रजनीकांत की एंट्री से मचने वाला है तूफान, फिल्म मे…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *