मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

पौधा रोपण करने पर दबंग ने की फायरिंग महिला घायल

पौधा रोपण करने पर दबंग ने की फायरिंग महिला घायल

अलीगढ़ – थाना जवां इलाके के गांव पोहेना में एक महिला और पुरुष को प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ के पौधरोपण को प्रमुखता देना भारी पड़ गया। पौधरोपण से नाराज पड़ोसी दबंगों ने फायरिंग कर दी और जिसमें एक चाची और भतीजा घायल हो गये। जिन्हें सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना जवां इलाके के गांव पोहेना में रेनू और नरेश समेत अन्य लोगों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आव्हान पर क्षेत्र में 1 दिन पहले रविवार को पौधरोपण किया था। लेकिन उसको दबंग पड़ोसी गजेंद्र और नरेंद्र ने उखाड़ कर फेंक दिया। जिसको लेकर दोनों पक्षों में वाद-विवाद हो गया। क्षेत्राधिकारी अनिल समानिया ने जानकारी देते हुए बताया पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचना प्राप्त हुई थी कि पौधरोपण को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया और फायरिंग हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पाया कि रेनू और उसका भतीजा नरेश घायल हुए हैं। जिन्हें सरकारी अस्पताल ले जाया गया। जहां से मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार गजेंद्र और नरेंद्र ने पौधरोपण को लेकर नाराजगी जताते हुए आज फायरिंग की थी। जिसमें यह दोनों घायल हुए हैं, आरोपियों की तलाश जारी है।

Share
अगला लेख → भारत में कोरोना के मरीज की संख्या 7 लाख के पार

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *