मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

चित्रकूट में भीषण हादसा , बस और बोलेरो के बीच जोरदार टक्कर , एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत

चित्रकूट में भीषण हादसा , बस और बोलेरो के बीच जोरदार टक्कर , एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत

चित्रकूट में एक बड़ा हादसा हो गया है, जहां एक बोलेरो और जनरथ बस आपस में टकरा गईं. हादसे में इस परिवार के 5 लोगों की मौत हो गई और 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. मरने वाले सभी लोग बोलेरो में सवार थे, ये सभी मध्य प्रदेश के पन्ना से प्रयागराज अस्थि विसर्जन करने आए थे।

अस्थियों का निस्तारण कर वे मध्य प्रदेश लौट रहे थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, टक्कर इतनी जोरदार थी कि लोग बोलेरो से छिटक कर सड़कों पर गिर गए, जहां 2 की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 2 की अस्पताल ले जाते वक्त मौत हो गई. 1 की मौत रामनगर अस्पताल में हुई। इसके साथ ही 4 लोगों को गंभीर हालत में प्रयागराज रेफर किया गया है, 2 लोग जिला अस्पताल में भर्ती हैं.

आशंका है कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है क्योंकि ये हादसा नेशनल हाईवे पर बगरेही गांव के पास हुआ है. चित्रकूट एसपी वृंदा शुक्ला ने बताया कि मृतकों में 2 पुरुष, 1 महिला और 2 बच्चे शामिल हैं. बोलेरो में परिवार के दो सदस्य बैठे थे, उनके परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और बस और कार को जब्त कर लिया गया है।

Share
टैग: #latest news #up news
अगला लेख → Indian Navy Jobs : अप्रेंटिस के 275 पदों पर निकली वैकंसी , ज…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *