मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

साउथ फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता का निधन, जानलेवा बीमारी का शिकार बने

साउथ फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता का निधन, जानलेवा बीमारी का शिकार बने

तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता विजय रंगराजू, जिन्हें राज कुमार के नाम से भी जाना जाता था, का चेन्नई के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। खबरें आ रही हैं कि उन्हें हैदराबाद में एक फिल्म की शूटिंग के दौरान चोट लग गई थी, जिसके बाद इलाज के लिए उन्हें चेन्नई लाया गया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। विजय रंगराजू ने 70 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कहा।

इससे पहले, टीवी हिंदी सीरियल्स और मराठी फिल्मों के मशहूर अभिनेता योगेश महाजन के अचानक निधन की खबर ने सबको झटका दिया था। विजय रंगराजू के परिवार में उनकी दो बेटियां हैं, दीक्षिता और पद्मिनी। उनके अंतिम संस्कार की जानकारी अभी तक पूरी तरह से नहीं आई है।

विजय रंगराजू ने विलेन और सपोर्टिंग रोल्स में अपनी शानदार एक्टिंग से फिल्म इंडस्ट्री में एक अलग पहचान बनाई थी। उनका निधन दिल का दौरा पड़ने के कारण हुआ, जिसकी पुष्टि उनके दोस्त सुरेश और फैंस ने एक्स पेज पर दी। वे तेलुगु और मलयालम फिल्म इंडस्ट्री में एक प्रसिद्ध अभिनेता थे, जिन्होंने कई सुपरहिट फिल्मों में खलनायक की भूमिका निभाकर खूब नाम कमाया।

साउथ के सुपरस्टार गोपीचंद की फिल्म ‘यज्ञम’ में विलेन के रूप में उनकी भूमिका ने उन्हें जबरदस्त पहचान दिलाई थी। फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने से पहले, विजय रंगराजू ने चेन्नई में थिएटर नाटकों में भी काम किया था। उनकी सफलता की शुरुआत नंदमुरी बालकृष्ण की फिल्म ‘भैरव द्वीपम’ से हुई, जिसमें उन्होंने खलनायक का किरदार निभाया था। इसके बाद उन्होंने बापू द्वारा निर्देशित ‘सीता कल्याणम’ फिल्म से तेलुगु सिनेमा में एंट्री की थी। इसके बाद उन्होंने ‘अशोक चक्रवर्ती’, ‘स्टेट राउडी’, और ‘विजय’ जैसी चर्चित फिल्मों में अभिनय किया। इसके अलावा, विजय रंगराजू को वेटलिफ्टिंग और बॉडीबिल्डिंग का भी शौक था।

Share
अगला लेख → गणतंत्र दिवस परेड में दिखाई देंगी नाग और प्रलय मिसाइल, जानें…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *