मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

Sushant Singh Rajput: : इन सुपरहिट फिल्मों ने किया उन्हें मशहूर, इन अवॉर्ड्स ने बढ़ाया उनका कद

Sushant Singh Rajput: : इन सुपरहिट फिल्मों ने किया उन्हें मशहूर, इन अवॉर्ड्स ने बढ़ाया उनका कद

दिवंगत बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन को 5 साल से ज्यादा हो चुके हैं, लेकिन उनकी मौत की असली वजह अब तक सामने नहीं आ पाई है। 14 जून 2020 को, मुंबई स्थित उनके फ्लैट में उनका शव मिला था। इस खबर ने उनके परिवार, फैंस और पूरी फिल्म इंडस्ट्री को गहरे सदमे में डाल दिया था। भले ही सुशांत आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी यादें और उनका काम हमेशा उनके चाहने वालों के दिलों में जिंदा रहेगा। टीवी से लेकर बॉलीवुड तक, सुशांत ने अपने हुनर और मेहनत के दम पर खुद की एक अलग पहचान बनाई।

सुशांत ने अपने करियर की शुरुआत टीवी शो ‘पवित्र रिश्ता से की थी और इसके बाद बॉलीवुड में कदम रखा। साल 2013 में आई फिल्म काई पो चे’ से उन्होंने बड़े पर्दे पर डेब्यू किया। इसके बाद उन्होंने एक से बढ़कर एक शानदार फिल्में दीं। उनकी फिल्मों में ‘पीके’, ‘शुद्ध देसी रोमांस’, और ‘डिटेक्टिव ब्योमकेश बख्शी’ शामिल हैं।

सुशांत के करियर का सबसे अहम मोड़ 2016 में आया, जब उनकी फिल्म ‘एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’ रिलीज़ हुई। इस फिल्म ने न केवल बॉक्स ऑफिस पर कमाल किया, बल्कि सुशांत को बॉलीवुड का सुपरस्टार बना दिया।

सुशांत सिंह राजपूत की हिट फिल्मों की सूची:

  • काई पो चे
    यह उनकी पहली फिल्म थी, जिसमें उन्होंने एक क्रिकेटर का किरदार निभाया। इसे अभिषेक कपूर ने निर्देशित किया था।
  • एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी
    यह फिल्म भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी के जीवन पर आधारित थी। नीरज पांडे द्वारा निर्देशित इस फिल्म ने सुशांत को खूब लोकप्रियता दिलाई।
  • सोनचिरैया
    2019 में आई इस फिल्म में उन्होंने एक डाकू का रोल निभाया। फिल्म को अभिषेक चौबे ने निर्देशित किया था।
  • छिछोरे
    उनकी आखिरी फिल्म ‘छिछोरे’ थी, जिसने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की और 2019 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में शामिल हुई।

सुशांत सिंह राजपूत को मिले अवॉर्ड्स:

  • 2009: भारतीय टेलीविजन अकादमी पुरस्कार – मोस्ट पॉपुलर एक्टर
  • 2010: बिग स्टार एंटरटेनमेंट अवॉर्ड्स – बेस्ट टेलीविजन एक्टर
  • 2010: गोल्ड अवॉर्ड्स – बेस्ट लीड रोल
  • 2011: FICCI फ्रेम्स उत्कृष्टता सम्मान
  • 2014: स्क्रीन अवॉर्ड्स – बेस्ट मेल डेब्यू
  • 2016: स्क्रीन अवॉर्ड्स – बेस्ट मेल डेब्यू (क्रिटिक्स)

सुशांत सिंह राजपूत का सफर प्रेरणादायक था और उनकी फिल्मों और योगदान को हमेशा याद किया जाएगा

Share
अगला लेख → लखनऊ में JPC की बैठक शुरू, वक्फ संशोधन विधेयक पर चर्चा जारी

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *