मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

सिंगर की हालत लाइव शो में बिगड़ी, सांस लेने में परेशानी हुई, तुरंत अस्पताल भेजा गया

सिंगर की हालत लाइव शो में बिगड़ी, सांस लेने में परेशानी हुई, तुरंत अस्पताल भेजा गया

सिंगर मोनाली ठाकुर के बारे में एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। उन्हें पश्चिम बंगाल के दिनहाटा (कूच बिहार) स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बॉलीवुड की प्रसिद्ध गायिका, जिन्होंने ‘जरा जरा टच मी’, ‘ख्वाब देखे झूठे मूठे’, ‘कुबूल कर ले’ जैसे हिट गाने दिए हैं, उनकी तबीयत अचानक उस समय बिगड़ गई जब वह एक कॉन्सर्ट में परफॉर्म कर रही थीं। परफॉर्मेंस के दौरान उन्हें सांस लेने में कठिनाई हुई, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। इस दौरान एक वीडियो भी सामने आया है, जो उनके फैंस के बीच चिंता का कारण बन गया है।

मोनाली ठाकुर पश्चिम बंगाल के दिनहाटा फेस्टिवल में परफॉर्म कर रही थीं। अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई और गाने गाते-गाते उन्होंने परफॉर्मेंस रोक दी। उन्होंने फैंस से कहा कि वह ठीक महसूस नहीं कर रही हैं और माफी मांगते हुए अपनी परफॉर्मेंस जारी नहीं रख सकतीं। वायरल हो रहे वीडियो में वह ऑडियंस से कह रही हैं, “मैं आप सभी से माफी मांगती हूं, मैं आज बहुत बीमार महसूस कर रही हूं। शो रद्द होने की स्थिति में है।”

इसके बाद मोनाली की हालत और बिगड़ गई और उन्हें दिनहाटा उप-जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिर उन्हें कूचबिहार के एक निजी अस्पताल में शिफ्ट किया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि सिंगर को आखिर किस बीमारी ने घेर लिया है।

Share
अगला लेख → PM मोदी ने नेताजी की जयंती के मौके पर छात्रों से की मुलाकात…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *