मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

महाकुंभ में ममता कुलकर्णी का संन्यासी रूप, रुद्राक्ष और भगवा धारण कर बोलीं- यह मेरा सौभाग्य

महाकुंभ में ममता कुलकर्णी का संन्यासी रूप, रुद्राक्ष और भगवा धारण कर बोलीं- यह मेरा सौभाग्य

बॉलीवुड अभिनेत्री ममता कुलकर्णी ने आध्यात्मिक मार्ग अपनाते हुए किन्नर अखाड़े में महामंडलेश्वर बनने का निर्णय लिया है। प्रयागराज में महाकुंभ के दौरान, ममता भगवा वस्त्र और रुद्राक्ष की माला पहनकर पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने किन्नर अखाड़े की आचार्य महामंडलेश्वर डॉ. लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी से मुलाकात की और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। ममता कुलकर्णी ने संगम में डुबकी लगाकर अपनी आस्था प्रकट की और धर्म और अध्यात्म पर आचार्य महामंडलेश्वर के साथ लगभग एक घंटे तक चर्चा की।

ममता ने इसे अपने जीवन का सौभाग्य बताते हुए कहा कि उनका यह कदम आध्यात्मिक मार्ग पर उनकी यात्रा का हिस्सा है। किन्नर अखाड़े में उन्हें महामंडलेश्वर बनाए जाने की तैयारियां चल रही हैं। प्रक्रिया के अनुसार, संतों के साथ स्नान और पिंडदान के बाद उन्हें महामंडलेश्वर की उपाधि से सम्मानित किया जाएगा।

गौरतलब है कि ममता कुलकर्णी ने बॉलीवुड की कई हिट फिल्मों में अभिनय किया है। उनके नाम पर छुपा रुस्तम, करन अर्जुन, चाइना गेट, तिरंगा, बेकाबू, बाजी और किला जैसी चर्चित फिल्में दर्ज हैं। उनका यह आध्यात्मिक परिवर्तन उनके प्रशंसकों और सिनेमा प्रेमियों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।

Share
अगला लेख → 'बिग बॉस 18' के विजेता करणवीर मेहरा की पूर्व पत्नी ने की दूस…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *