मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

महाकुंभ की मोनालिसा पर बने गाने, नीली-कंजी आँखों में बसी भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री

महाकुंभ की मोनालिसा पर बने गाने, नीली-कंजी आँखों में बसी भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ का आयोजन हुआ, जहां लाखों श्रद्धालु संगम नगरी पहुंचे। इस खास अवसर पर 144 साल बाद एक विशेष पर्व मनाया जा रहा है। इस दौरान कई दिलचस्प घटनाएं और चर्चित चेहरे सामने आए, जिनमें से एक लड़की की सुंदरता ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया। नीली आंखों वाली इस लड़की को देखते ही देखते वायरल गर्ल का खिताब मिल गया और उसकी खूबसूरती की तारीफें हर तरफ हो रही हैं।

भोजपुरी सिंगर्स ने भी इस लड़की की खूबसूरती को अपने गीतों में शामिल किया है। एक गाने में राजन रंगीला ने इस लड़की का जिक्र किया है, जिसके बोल हैं- “कुंभ के मेला में हिलवले बाडू…”। यह गाना मन्नू बादशाह ने लिखा है और रवि प्रकाश का संगीत है। इस गाने को यूट्यूब पर अब तक 19 हजार से अधिक बार देखा जा चुका है।

वहीं, एक और गाने में इस लड़की का जलवा देखा गया है, जिसका नाम है- “भईल वायरल बेच के माला…”। यह गाना उसकी माला बेचने की अदाओं पर आधारित है, जिसे अर्जुन राजा ने गाया है। इसके बोल किसानी ने लिखे हैं, और डीजे विकास ने इसका संगीत तैयार किया है। यूट्यूब पर इस गाने को 76 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

इसके अलावा, “नीली नीली अंखिया” नामक एक और गाना भी इन दिनों चर्चा में है, जिसे संदीप मिश्रा और प्रतिभा राज ने गाया है। इसके बोल कृष्ण कैइचा ने लिखे हैं और संगीत आर्य शर्मा ने दिया है। इस गाने को भी 25 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

Share
अगला लेख → जॉन सीना के साथ रणदीप हुड्डा करेंगे धमाल, फिल्म में दिखेगी इ…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *