मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

सैफ अली खान के जल्दी ठीक होने पर उठाए गए सवालों पर बहन का जवाब, ट्रोलर्स को लगाई फटकार

सैफ अली खान के जल्दी ठीक होने पर उठाए गए सवालों पर बहन का जवाब, ट्रोलर्स को लगाई फटकार

सैफ अली खान पर 16 जनवरी को हुए हमले के बाद उन्हें लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था। करीब पांच दिन अस्पताल में रहने के बाद जब सैफ को डिस्चार्ज किया गया, तो सबको लगा कि वह किसी की मदद से घर लौटेंगे। लेकिन सभी को चौंकाते हुए, सैफ खुद आराम से चलते हुए घर पहुंचे। इसके बाद लोगों ने उनकी सर्जरी पर सवाल उठाने शुरू कर दिए और उन्हें ट्रोल करने लगे।अब सैफ अली खान की बहन सबा पटौदी ने इन ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया है।

पुलिस जांच और विवाद

सैफ अली खान पर हुए हमले को लेकर पुलिस जांच कर रही है। बताया गया कि सैफ पर छह बार चाकू से हमला किया गया था। इस घटना के बाद सियासत भी गरमा गई है। जब सैफ पांच दिन बाद अस्पताल से लौटे, तो उन्हें इतनी जल्दी ठीक होता देख कई लोग हैरान रह गए। इस पर जमकर बहस होने लगी।

सबा पटौदी ने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की है, जिसमें सैफ अली खान की अस्पताल से निकलने और कार में बैठने की तस्वीरें हैं। इन तस्वीरों पर लिखा गया है, “खुद को शिक्षित करें।” सबा ने इस बात को हाइलाइट किया और ट्रोलर्स को साफ जवाब दिया।

दरअसल, कार्डियोलॉजिस्ट डॉक्टर दीपक कृष्णमूर्ति ने इस मामले पर सफाई देते हुए बताया कि सर्जरी के बाद जल्दी रिकवरी होना संभव है। उन्होंने अपनी 78 साल की मां का उदाहरण देते हुए कहा कि कार्डियक सर्जरी के बाद मरीज तीसरे-चौथे दिन सीढ़ियां चढ़ने लगते हैं। सबा ने इसे साझा कर लोगों से सही जानकारी लेने की बात कही।

पूजा भट्ट का समर्थन

सबा से पहले एक्ट्रेस पूजा भट्ट ने भी सैफ का समर्थन किया था। उन्होंने कहा था कि जो लोग सैफ की तारीफ कर रहे थे, अब वही उनकी जल्दी रिकवरी पर सवाल उठा रहे हैं।अस्पताल से घर लौटने के बाद सैफ अली खान धीरे-धीरे ठीक हो रहे हैं। उनकी बहन और करीबी लोग लगातार उनका समर्थन कर रहे हैं और अफवाह फैलाने वालों को करारा जवाब दे रहे हैं।

Share
अगला लेख → श्रीदेवी के दीवाने थे जज, एक बार उन्हें देखने के लिए कोर्ट ब…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *