मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
UP International Trade Show का आगाज, अमित शाह-योगी ने दिखाई यूपी के हुनर की ग्लोबल ताकत योगी सरकार का बड़ा ग्लोबल दांव, UPITS 2026 में 85 देशों के खरीदारों से जुड़ेंगे यूपी के उद्यमी पंजाब में ED रेड पर सियासी संग्राम, सिसोदिया बोले- छापेमारी में कुछ नहीं मिलने वाला SIR विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा हमला, बोले- ‘वोट चोरी’ के बाद पाप धोने के लिए लाया गया SIR अखिलेश यादव की PDA रथयात्रा का अनोखा स्वागत, बुलडोजर से बरसाए गए फूल पंजाब में पटवारियों की हड़ताल खत्म, 1000 से ज्यादा पदों पर भर्ती को CM मान ने दिए निर्देश लखनऊ में आज से 4,526 प्लॉट का रजिस्ट्रेशन, CM योगी करेंगे नैमिष नगर-वरुण विहार का शुभारंभ यूपी चुनाव से पहले BJP का युवाओं पर फोकस, कॉलेज-यूनिवर्सिटी में चलेगा ‘सार्थक युवा संवाद’ धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा ऐलान, ‘हिंदू राष्ट्र’ संकल्प को लेकर 11 अक्टूबर से निकालेंगे रथ यात्रा यूपी चुनाव 2027 में JDU की एंट्री तेज, वाराणसी से निशांत कुमार करेंगे सियासी लॉन्चिंग

कभी डॉक्टर ने कहा था डांसिंग छोड़ दो, आज डांस में नंबर 1 होकर इतिहास रच दिया

कभी डॉक्टर ने कहा था डांसिंग छोड़ दो, आज डांस में नंबर 1 होकर इतिहास रच दिया

ऋतिक रोशन को उनकी शानदार डांसिंग और दमदार एक्टिंग के लिए उनके फैन्स बेहद पसंद करते हैं। उन्हें “ग्रीक गॉड” का खिताब ऐसे ही नहीं दिया गया है। ऋतिक ने ‘कहो न प्यार है’ से लेकर ‘फाइटर’ तक कई सुपरहिट फिल्में दी हैं और हर बार अपने अभिनय से लोगों का दिल जीता है। उनकी डांसिंग स्किल्स भी ऐसी हैं कि बच्चे और युवा उनसे प्रेरणा लेते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं, एक समय ऐसा भी था जब डॉक्टर्स ने कहा था कि ऋतिक कभी डांस नहीं कर पाएंगे।

एक इंटरव्यू में ऋतिक ने खुद बताया कि उनकी जिंदगी में ऐसा दौर आया था जब डॉक्टर्स ने उन्हें डांस न करने की सलाह दी थी। उन्होंने बताया, “जब मैं छोटा था, तो मुझे स्कोलीओसिस नामक बीमारी हो गई थी। यह रीढ़ की हड्डी से जुड़ी समस्या है, जिसमें रीढ़ की हड्डी सीधी न रहकर एक तरफ झुक जाती है। तब डॉक्टर्स ने कह दिया था कि मैं अब कभी डांस नहीं कर पाऊंगा। लेकिन मैंने उनकी बात नहीं मानी। मैंने खुद पर मेहनत की, जॉगिंग की और डांस को कभी छोड़ा नहीं। मैं लाइफ के हर चैलेंज को मुस्कुराते हुए पार करता गया और आज मैं पूरी तरह से ठीक हूं। डांस न सिर्फ शरीर को फिट रखता है, बल्कि इसे फ्लैक्सिबल और मजबूत भी बनाता है। इसके साथ ही यह मन को खुश रखता है।”

साल 2000 में जब ऋतिक ने अपनी पहली फिल्म ‘कहो न प्यार है’ में ‘एक पल का जीना’ गाने पर डांस किया, तो उनके मूव्स ने हर किसी को उनका दीवाना बना दिया। उन्होंने साबित कर दिया कि डॉक्टर्स की बातें गलत थीं। आज ऋतिक को बॉलीवुड के सबसे बेहतरीन डांसर्स में गिना जाता है। हिप-हॉप से लेकर सालसा तक, हर डांस फॉर्म में ऋतिक को महारत हासिल है। उनके डांसिंग स्टाइल ने न केवल बॉलीवुड को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया, बल्कि कई लोगों को प्रेरित भी किया।

Share
अगला लेख → इतनी फ्लॉप फिल्में देने के बावजूद यह एक्टर बना सुपरस्टार, आम…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *