मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
तरुण तेजपाल को बड़ा झटका! यौन उत्पीड़न केस में हाईकोर्ट ने ठहराया दोषी भगवंत सरकार कैबिनेट ने ‘पंजाब रेगुलेशन ऑफ फीस ऑफ अन-एडेड एजुकेशनल इंस्टीट्यूशंस (संशोधन) विधेयक-2026’ सहित कई जनहित के कार्यों को दी मंजूरी ‘क्या हमारी कीमत कीड़े-मकौड़ों से भी कम है?’ झारखंड के आंदोलनकारी छात्रों का फूटा गुस्सा किसी का कान फटा, किसी का कंधा खिसका’—एअर इंडिया फ्लाइट के यात्रियों ने सुनाई दहला देने वाली आपबीती हवा में हड़कंप! टर्बुलेंस में फंसी एअर इंडिया की फुकेट-दिल्ली फ्लाइट, कई यात्री घायल पटना में बनेगा PM मोदी का मंदिर, बिहार किन्नर कल्याण बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला CM योगी का बड़ा लक्ष्य, इस बार 5 करोड़ घरों पर फहराएगा तिरंगा भगवा वेश में प्रदर्शन पड़ा भारी! राहुल गांधी, पप्पू यादव और अवधेश प्रसाद के खिलाफ केस दर्ज उमर खालिद की जमानत याचिका पर दिल्ली पुलिस को हाई कोर्ट का नोटिस SCO समिट के लिए पीएम मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान, क्या इस्लामाबाद जाएंगे प्रधानमंत्री?

इतनी फ्लॉप फिल्में देने के बावजूद यह एक्टर बना सुपरस्टार, आमिर से लेकर रणबीर तक को दी मात

इतनी फ्लॉप फिल्में देने के बावजूद यह एक्टर बना सुपरस्टार, आमिर से लेकर रणबीर तक को दी मात

चार दशकों से बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाने वाले इस अभिनेता को किसी परिचय की जरूरत नहीं। अपनी फिल्मों और शानदार लुक्स से दर्शकों का दिल जीतने वाले इस अभिनेता का सफर संघर्ष और सफलता की अनोखी कहानी है। न तो उनका कोई फिल्मी बैकग्राउंड था, न ही वे किसी अमीर घराने से आते हैं। मुंबई की चॉल में पले-बढ़े इस अभिनेता ने अपनी मेहनत और खास बोलचाल के अंदाज से बॉलीवुड में एक अलग जगह बनाई। अगर आप अब तक नहीं समझे, तो बता दें कि यहां बात हो रही है ‘जग्गू दादा’ यानी जैकी श्रॉफ की, जो पिछले 40 सालों से सिनेमा के मंच पर छाए हुए हैं।

जैकी श्रॉफ: संघर्षों के बावजूद सफलता की कहानी
जैकी श्रॉफ का बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड भले ही ज्यादा चमकदार न हो, लेकिन उनका आकर्षण और फैन फॉलोइंग आज भी बरकरार है। अपने करियर में उन्होंने जितनी हिट फिल्में दी हैं, उससे कहीं ज्यादा फ्लॉप फिल्में भी कीं। बावजूद इसके, उन्होंने बॉलीवुड में अपनी अलग जगह बनाई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जैकी श्रॉफ ने अब तक 172 फिल्मों में काम किया है, जिनमें से 51 फ्लॉप और 69 डिजास्टर मानी गईं। इसके बावजूद वे बॉक्स ऑफिस इंडिया की ‘हिट काउंट एक्टर ऑल टाइम’ सूची में 8वें स्थान पर काबिज हैं।

ब्लॉकबस्टर फिल्मों का सफर
जैकी श्रॉफ ने अपने करियर में 2 ऑल-टाइम ब्लॉकबस्टर, 3 ब्लॉकबस्टर, 1 सुपरहिट, 7 हिट, 4 सेमी-हिट और 3 औसत फिल्में दी हैं। इन फिल्मों की बदौलत उन्हें कुल 20 अंक मिले और वे टॉप 10 में अपनी जगह बनाने में सफल रहे। 120 असफल फिल्मों के बाद ऐसी उपलब्धि हासिल करना वाकई काबिले-तारीफ है। दिलचस्प बात यह है कि हिट काउंट के मामले में आमिर खान, ऋतिक रोशन और रणबीर कपूर जैसे सितारे भी उनसे पीछे हैं।

जिन सितारों को दी टक्कर
आमिर खान ने 5 ऑल-टाइम ब्लॉकबस्टर, 2 ब्लॉकबस्टर, 3 सुपरहिट, 4 हिट, 1 सेमी-हिट और 3 औसत फिल्में दी हैं, जिससे उन्हें 18 अंक मिले और वे 10वें स्थान पर हैं। ऋतिक रोशन, जिन्होंने 1 सुपर ब्लॉकबस्टर, 5 ब्लॉकबस्टर, 2 सुपरहिट, 2 हिट, 3 सेमी-हिट और 1 औसत फिल्में दी हैं, 16वें स्थान पर हैं और उनके खाते में 14 अंक हैं। रणबीर कपूर 1 सुपर ब्लॉकबस्टर, 1 ब्लॉकबस्टर, 3 सुपरहिट, 1 हिट, 3 सेमी-हिट और 1 औसत फिल्म के साथ 23वें स्थान पर हैं।जैकी श्रॉफ का यह सफर दिखाता है कि असफलताओं के बावजूद निरंतरता और मेहनत से कैसे सफलता पाई जा सकती है। उनका आकर्षण और मेहनत का जज्बा उन्हें आज भी लोगों के दिलों में बनाए हुए है।

Share This
अगला लेख → हर साल खराब खाने से होती हैं हजारों मौतें, जानें कौन-कौन सी …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 78,499 -456 (-0.58%)
निफ्टी 24,571 -65 (-0.26%)
मौसम
22°C
Partly Cloudy
💧 90% 💨 5 km/h
Dehradun