मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
UP International Trade Show का आगाज, अमित शाह-योगी ने दिखाई यूपी के हुनर की ग्लोबल ताकत योगी सरकार का बड़ा ग्लोबल दांव, UPITS 2026 में 85 देशों के खरीदारों से जुड़ेंगे यूपी के उद्यमी पंजाब में ED रेड पर सियासी संग्राम, सिसोदिया बोले- छापेमारी में कुछ नहीं मिलने वाला SIR विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा हमला, बोले- ‘वोट चोरी’ के बाद पाप धोने के लिए लाया गया SIR अखिलेश यादव की PDA रथयात्रा का अनोखा स्वागत, बुलडोजर से बरसाए गए फूल पंजाब में पटवारियों की हड़ताल खत्म, 1000 से ज्यादा पदों पर भर्ती को CM मान ने दिए निर्देश लखनऊ में आज से 4,526 प्लॉट का रजिस्ट्रेशन, CM योगी करेंगे नैमिष नगर-वरुण विहार का शुभारंभ यूपी चुनाव से पहले BJP का युवाओं पर फोकस, कॉलेज-यूनिवर्सिटी में चलेगा ‘सार्थक युवा संवाद’ धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा ऐलान, ‘हिंदू राष्ट्र’ संकल्प को लेकर 11 अक्टूबर से निकालेंगे रथ यात्रा यूपी चुनाव 2027 में JDU की एंट्री तेज, वाराणसी से निशांत कुमार करेंगे सियासी लॉन्चिंग

अरमान मलिक की पत्नियों ने निभाई जिम्मेदारियां, अब पायल और कृतिका अलग-अलग नजर आएंगी

अरमान मलिक की पत्नियों ने निभाई जिम्मेदारियां, अब पायल और कृतिका अलग-अलग नजर आएंगी

यूट्यूबर अरमान मलिक, जो रियलिटी टीवी शो बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 का हिस्सा रहे थे, अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर अक्सर चर्चा में रहते हैं। अरमान ने शो में अपनी दोनों पत्नियों, कृतिका मलिक और पायल मलिक, के साथ अपनी ज़िंदगी के बारे में कई खुलासे किए। पायल और कृतिका ने साझा किया कि एक वक्त ऐसा भी था जब तीनों आत्महत्या करने का सोच रहे थे, लेकिन फिर उन्होंने एक साथ जीने का निर्णय लिया। तीनों ने यह भी कहा कि वे एक से ज्यादा शादी को सही नहीं मानते, जो उनके साथ हुआ वह उनकी किस्मत थी।

अरमान मलिक की निजी ज़िंदगी हमेशा ट्रोल होती रही है, खासकर उनकी दो शादियों को लेकर। अब खबर है कि पायल और कृतिका ने अलग-अलग रहने का फैसला किया है, और अब दोनों अपनी-अपनी जिम्मेदारियां निभाएंगी। अरमान ने एक वीडियो में यह जानकारी दी कि कृतिका अब उनका बिजनेस संभालेंगी और पायल बच्चों की देखभाल करेंगी।

अरमान ने पायल से पूछा कि क्या वह बच्चों और परिवार की देखभाल के लिए घर पर रहेंगी, तो पायल ने कहा कि कृतिका जो भी चाहेंगी, वह उसमें खुश रहेंगी। अगर कृतिका दफ्तर का काम संभालना चाहती हैं, तो पायल घर पर रहकर परिवार का ध्यान रखेगी। अरमान ने बताया कि अब कृतिका और पायल अलग-अलग कार्यों में व्यस्त रहेंगी, कृतिका रोज़ ऑफिस जाएंगी और पायल घर पर बच्चों की देखभाल करेंगी।

यह वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया और कृतिका को आलोचना का सामना करना पड़ा। लोगों ने उन पर आरोप लगाए कि उन्होंने पायल का हक छीन लिया और अब उनके बिजनेस को भी हथिया लिया। कृतिका को पहले भी सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जाता रहा है, जहां लोग कहते हैं कि उसने अरमान को पायल से छीन लिया और अब बिजनेस पर भी कब्जा कर लिया। गौरतलब है कि अरमान ने कृतिका से उनके सातवें दिन मुलाकात के बाद ही शादी कर ली थी।

Share
अगला लेख → बिहार शिक्षा विभाग ने निर्णय लिया है कि माध्यमिक स्कूलों में…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *