मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

लाइव कॉन्सर्ट में उदीत नारायण ने एक महिला फैन को किस किया, लोगों का गुस्सा, फिर दी सफाई

लाइव कॉन्सर्ट में उदीत नारायण ने एक महिला फैन को किस किया, लोगों का गुस्सा, फिर दी सफाई

हिंदी सिनेमा के प्रसिद्ध गायक उदित नारायण ने अपनी आवाज और गानों से लाखों दिलों में खास जगह बनाई है। सलमान खान से लेकर शाहरुख खान तक के लिए उन्होंने कई हिट गाने गाए हैं। हाल ही में वे एक वीडियो के कारण चर्चा में आए हैं, जिसमें वे अपनी महिला फैन को लिप किस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो गया है, जिसके बाद यूजर्स गायक पर अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं।

इस वायरल वीडियो में उदित नारायण लाइव कॉन्सर्ट में परफॉर्म कर रहे थे और “टिप टिप बरसा” गाना गा रहे थे। इस दौरान उनकी एक महिला फैन उनसे फोटो खिंचवाने के लिए उनके पास आती है। सिंगर उनके साथ फोटो क्लिक करवाते हैं और जाते-जाते महिला को गले लगाने के लिए आगे बढ़ने पर, वे उसे होठों पर किस कर लेते हैं।

वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स के कई तरह के कमेंट्स आए हैं। कुछ लोगों को तो इस घटना पर विश्वास ही नहीं हो रहा है, जबकि कुछ ने इसे लेकर गायक को आलोचना की है। हालांकि इस मामले पर उदित नारायण का रिएक्शन सामने आया है। एचटी सिटी से बातचीत में उन्होंने कहा कि फैन्स बहुत दीवाने होते हैं और हम सभ्य लोग हैं।

उन्होंने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि कुछ लोग इस तरह के व्यवहार को प्रोत्साहित करते हैं और इसके जरिए अपना प्यार दिखाते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि भीड़ में बहुत से लोग होते हैं और बॉडीगार्ड भी मौजूद होते हैं, लेकिन फैन्स को लगता है कि उन्हें मिलने का मौका मिल रहा है, इसलिए कोई हाथ मिलाता है, तो कोई हाथों को चूमता है। इसे दीवानगी ही मानना चाहिए और ज्यादा ध्यान नहीं देना चाहिए।

Share
अगला लेख → 'दिल्ली क्राइम सीजन 3' की रिलीज डेट का खुलासा, शेफाली शाह का…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *