मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

प्रधानमंत्री आवास योजना व शौचालय निर्माण में घोटाला

प्रधानमंत्री आवास योजना व शौचालय निर्माण में घोटाला

एटा – जनपद के जलेसर तहसील स्थित ग्राम पंचायत खैरारा के गांव घनश्यामपुर में प्रधानमंत्री आवास योजना व शौचालय निर्माण में ग्रामीणों ने प्रधान पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है,जबकि प्रधान ने ग्रामीणों द्वारा लगाए गए आरोप को निराधार बताया है। वही अधिकारियों को इस प्रकार के किसी मामले की जानकारी ही नहीं,यह हाल तब है जब ग्रामीणों ने एसडीएम जलेसर से पूरे मामले की शिकायत करने का दावा किया है।

पूरा मामला जलेसर तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत खैरारा के घनश्यामपुर गाँव का है, जहाँ सरकारी योजनाओं को जनपद में चाहे अधिकारी हो या फिर नेता किस तरीक़े से पलीता लगा रहे हैं उसकी वानिगी भर है,वही कहें कि उसका एक ताजा नमूना अवागढ़ विकास खंड के ग्राम पंचायत खैरारा के गाँव घनश्यामपुर में देखने को मिल रहा है। वही घनश्यामपुर गांव के पात्र गरीब ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान वेदप्रकाश पर गंभीर आरोप लगाते हुए प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मिलने वाले आवासों में अवैध वसूली का आरोप लगाया है, इतना ही नहीं गांव में बने शौचालय के निर्माण में भी अधूरा निर्माण कराने का भी आरोप प्रधान पर लग रहा है।

वही ग्रामीण रईस पाल की माने तो शौचालय निर्माण तो कराया गया लेकिन उसके लिए गड्ढा आज तक नहीं बन सका है इसकी शिकायत उप जिला अधिकारी जलेसर से भी की गई लेकिन आज तक कोई सुनवाई नहीं हुई है। वही उसी गाँव की पीड़ित महिला सरला देवी की मानें तो उसका कच्चा मकान है और उसके पास रहने की जगह भी नहीं है, और प्रधान ने उसे आवास दिलाने की बात कही थी। इसके लिए कुछ रुपए भी मांगे थे, रुपए नहीं दिए तो आवास भी नहीं मिला और उसे 1 महीने तक ग्राम प्रधान ने आवास के लिए दौड़ाया और 1 माह बाद उसके कागज बापस कर दिए। वही जब प्रधान वेद प्रकाश से प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत ग्रामीणों को दिए गए आवास की जानकारी मांगी गई तो सही आंकड़े ग्राम प्रधान नहीं दे सके। वही ग्राम प्रधान वेद प्रकाश के मुताबिक 2015 – 16 में शौचालय का निर्माण कराया गया था लेकिन गांव में रहने वाले कुछ लोगों ने चुनावी रंजिश के चलते खुद शौचालय को क्षतिग्रस्त करने की बात कहते हुए ग्रामीणों पर चुनावी रंजिश के चलते झूठी शिकायत करने की बात कहते हुए दिखा।

प्रधान वेद प्रकाश के मुताबिक 2011 की सूची के आधार पर पात्रों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास मुहैया कराए गए थे। वही जब इस पूरे मामले में एसडीएम जलेसर अरुण कुमार से बात की गई तो उन्होंने मामले की कोई जानकारी ना होने की बात कहते हुए बचते नजर आए वही प्रधानमंत्री आवास और शौचालय योजना को अधिकारियों और जन प्रतिनिधियों की कारगुजारी को लेकर करोड़ों की योजना का बंदरबाट कर चुना लगाया जा रहा है।

Share
अगला लेख → यूपी में अब हर हफ्ते 'LOCKDOWN'

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *