मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

यूपी में अब हर हफ्ते ‘LOCKDOWN’

यूपी में अब हर हफ्ते ‘LOCKDOWN’

लखनऊ – उत्तर प्रदेश में बढ़ रहे कोरोना संक्रमण को देखते हुए यूपी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. सूत्रों के मिल रही खबरों के मुताबिक अब प्रदेश में हफ्ते में पांच दिन ही कार्यालय और बाजार खुलेंगे. सोमवार से शुक्रवार तक ऑफिस और बाजार खोले जाएंगे, जबकि शनिवार और रविवार को सभी दफ्तर और बाजार पूरी तरह से बंद रहेंगे.

बता दे की योगी सरकार ने शुक्रवार की रात से 13 जुलाई सुबह 5 बजे तक लॉकडाउन लगाया है. अब यह नियम आगे भी जारी रहेगा. दो दिन की बंदी के दौरान आवश्यक सेवाएं जारी रहेंगी.कोरोना के बढ़ते मामलों में अब यूपी के मंत्री भी चपेट में आ गए है उपेंद्र तिवारी कोरोना संक्रमित पाए गए है,इससे पहले मंत्री मोती सिंह भी इसकी चपेट में आ चुके है

बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अपने टीम-11 के साथ कोरोना को लेकर हुई समीक्षा बैठक में इस बात पर सहमती बनी. आज हुई इस बैठक में इस बात को लेकर मंथन हुआ कि अनलॉक के बाद कोरोना संक्रमण के मामले बढ़े हैं. जिसके बाद यह फैसला लिया गया कि हफ्ते में पांच दिन ही सरकारी और निजी दफ्तर खुलेंगे. इसके अलावा बाजार, शहरी और ग्रामीण हाट व अन्य व्यावसायिक संस्थान भी बंद रहेंगे. इस दौरान आवश्यक वस्तुएं और सेवाएं जारी रहेंगी.

Share
अगला लेख → सचिन पायलट का बयान, हाशिये पर रखना चाहते हैं CM गहलोत - सूत…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *