मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

अमिताभ की पोती आराध्या ने फिर खटखटाया कोर्ट का दरवाजा, क्या है केस ?

अमिताभ की पोती आराध्या ने फिर खटखटाया कोर्ट का दरवाजा, क्या है केस ?

अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन की बेटी आराध्या बॉलीवुड के सबसे प्रसिद्ध स्टारकिड्स में से एक हैं। वह अक्सर किसी न किसी कारण से मीडिया की सुर्खियों में रहती हैं और उनके प्रशंसक उनकी हर गतिविधि पर नज़र रखते हैं। हाल ही में, आराध्या ने दिल्ली हाईकोर्ट में एक नई याचिका दायर की है। कोर्ट ने इस याचिका पर कार्रवाई करते हुए गूगल और अन्य कई वेबसाइटों को नोटिस जारी किया है। मामले की अगली सुनवाई 17 मार्च को होगी। यह मामला स्टारकिड की स्वास्थ्य से संबंधित गलत जानकारी फैलने से जुड़ा है।

क्या है पूरा मामला?

 आराध्या के वकील ने कोर्ट में बताया कि कुछ अपलोडर्स अब तक पेश नहीं हुए हैं और उनका बचाव करने का मौका पहले ही समाप्त हो चुका है। इससे पहले, आराध्या ने खुद के नाबालिग होने का हवाला देते हुए, अपनी गलत रिपोर्टिंग पर रोक लगाने की अपील की थी। याचिका में बच्चन परिवार ने आराध्या के बारे में भ्रामक जानकारी के खिलाफ फैसला देने की मांग की है।

बच्चन परिवार की दलील इस मामले में न्यायमूर्ति मिनी पुष्करणा ने बच्चन परिवार के वकील की सभी दलीलें सुनीं और इस बात पर सहमति जताई कि प्रतिवादी और अपलोडर्स अब तक कोर्ट में पेश नहीं हुए हैं, और उनके पास अपनी सफाई पेश करने का अवसर समाप्त हो चुका है। अगली सुनवाई 17 मार्च को होगी। बच्चन परिवार ने यह कदम अपनी नाबालिग बेटी आराध्या के प्राइवेसी अधिकारों और उनके स्वास्थ्य की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उठाया है।

यूट्यूबर्स पर पहले भी लगी थी रोक इससे पहले, 2023 में दिल्ली हाईकोर्ट ने ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन की बेटी आराध्या के स्वास्थ्य से संबंधित गलत जानकारी फैलाने पर रोक लगाई थी। कोर्ट ने यह भी कहा था कि किसी भी बच्चे को, चाहे वह किसी सेलिब्रिटी का हो या सामान्य व्यक्ति का, सम्मान और आदर का हक है। किसी बच्चे की शारीरिक और मानसिक सेहत को लेकर गलत जानकारी फैलाना पूरी तरह से गलत और अस्वीकार्य है।

Share
अगला लेख → विजिलेंस टीम ने की बड़ी कार्रवाई, महिला PCS अधिकारी को 70 हज…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *