मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

30 साल की मशहूर एक्ट्रेस महाकुंभ में पहुंची, अभिनय छोड़ने की घोषणा कर गुरु दीक्षा ली

30 साल की मशहूर एक्ट्रेस महाकुंभ में पहुंची, अभिनय छोड़ने की घोषणा कर गुरु दीक्षा ली

पूर्व ब्यूटी क्वीन और अभिनेत्री इशिका तनेजा इन दिनों सुर्खियों में हैं। मधुर भंडारकर की फिल्म इंदु सरकार में नजर आ चुकीं इशिका ने अब खुद को आध्यात्म और सनातन धर्म के प्रति समर्पित कर दिया है। हाल ही में उन्होंने प्रयागराज में महाकुंभ के दौरान पवित्र अमृत स्नान किया और इसी के साथ अपने एक्टिंग करियर को अलविदा कहने की घोषणा की। हालांकि, उन्होंने संन्यास नहीं लिया है, बल्कि खुद को एक सच्ची सनातनी मानते हुए धार्मिक जीवन अपनाने का निर्णय लिया है।

इशिका तनेजा अब धर्म और आध्यात्म के प्रचार-प्रसार में जुटेंगी। उन्होंने कहा कि वह अब फिल्म इंडस्ट्री से पूरी तरह दूर हो गई हैं, लेकिन यदि उन्हें किसी ऐसी फिल्म में काम करने का अवसर मिलेगा जो सनातन धर्म के प्रचार को बढ़ावा दे, तो वे उस पर विचार कर सकती हैं।

2016 में, इशिका को भारत की 100 सफल महिलाओं की सूची में शामिल किया गया था और तत्कालीन राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी द्वारा राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। इसके अलावा, 2018 में उन्होंने मिस वर्ल्ड टूरिज्म का खिताब भी जीता था। अपने करियर के दौरान, उन्होंने न केवल अभिनय में बल्कि सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भागीदारी दिखाई।

अब इशिका तनेजा ने ‘श्री लक्ष्मी’ के रूप में सनातन धर्म की सेवा करने का निश्चय किया है और धार्मिक कार्यों में जुट गई हैं। सोशल मीडिया पर भी उनकी जबरदस्त लोकप्रियता है, जहां उनके 1.6 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स हैं। अपनी खूबसूरती और अभिनय से लोगों को प्रभावित करने के बाद अब वे आध्यात्मिक यात्रा पर निकल चुकी हैं।

Share
अगला लेख → विजय देवरकोंडा को रणबीर-सूर्या-NTR का साथ, VD12 का टीजर आते …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *