मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
पंजाब में 4 साल में ₹1.89 लाख करोड़ का निवेश, 6.31 लाख युवाओं के लिए रोजगार की संभावना सड़क निरीक्षण के दौरान मंत्री प्रवेश वर्मा पर युवक को थप्पड़ मारने का आरोप, केजरीवाल ने मांगी गिरफ्तारी SIR पर विपक्ष को CM योगी का जवाब, बोले- भ्रम फैलाकर संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर कर रहे LPU में बवाल के बाद FIR दर्ज, छात्रों ने रखीं कई मांगें; महिला SI नवजोत कौर को मिली जांच की जिम्मेदारी ‘सैफई से सीख लेते तो गोरखपुर न डूब रहा होता’, अखिलेश यादव का CM योगी पर हमला साबरमती से दौड़ी देश की पहली LNG ट्रेन, अमित शाह ने दिखाई हरी झंडी काला जादू से घट रही हाइट! 165 से 158 सेंटीमीटर हुई लंबाई, युवक ने कलेक्टर से लगाई गुहार UP International Trade Show का आगाज, अमित शाह-योगी ने दिखाई यूपी के हुनर की ग्लोबल ताकत योगी सरकार का बड़ा ग्लोबल दांव, UPITS 2026 में 85 देशों के खरीदारों से जुड़ेंगे यूपी के उद्यमी पंजाब में ED रेड पर सियासी संग्राम, सिसोदिया बोले- छापेमारी में कुछ नहीं मिलने वाला

पवन सिंह का जलवा, लाखों व्यूज पार, इस भोजपुरी गाने ने फैंस को किया दीवाना

पवन सिंह का जलवा, लाखों व्यूज पार, इस भोजपुरी गाने ने फैंस को किया दीवाना

भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार पवन सिंह अपनी दमदार एक्टिंग और शानदार गायकी के लिए दुनियाभर में मशहूर हैं। उनकी आवाज का जादू केवल भोजपुरी सिनेमा तक सीमित नहीं है, बल्कि बॉलीवुड में भी खूब सराहा गया है। उनके फैंस उनकी फिल्मों और गानों के दीवाने हैं और जब भी उनका कोई नया गाना या फिल्म रिलीज होती है, तो वे उसे देखने से चूकते नहीं हैं। यही कारण है कि उनके गाने रिलीज होते ही वायरल हो जाते हैं।

पवन सिंह की जोड़ी भोजपुरी सिनेमा की कई नामी अभिनेत्रियों जैसे काजल राघवानी, आम्रपाली दुबे, संचिता बनर्जी और मोनालिसा के साथ खूब पसंद की जाती है। इसी बीच उनका एक पुराना गाना फिर से सुर्खियों में आ गया है। पवन सिंह का सुपरहिट गाना ‘दिल लेके भाग जाइबे’ एक बार फिर यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है। इस गाने में अभिनेत्री आस्था सिंह अपने दिलकश अंदाज से दर्शकों का दिल जीत रही हैं। वीडियो में पवन सिंह बेहद हैंडसम लग रहे हैं, जबकि आस्था सिंह रंग-बिरंगे घाघरा-चोली में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। गाने में दोनों की शानदार केमिस्ट्री लोगों को खूब पसंद आ रही है, और उनका रोमांटिक डांस हर किसी का ध्यान खींच रहा है। गाने का हर सीन इतना आकर्षक है कि इसे बार-बार देखने का मन करता है।

मिलियन व्यूज के साथ धमाल मचा रहा है गाना

‘दिल लेके भाग जाइबे’ गाने का संगीत सरगम आकाश ने तैयार किया है, जबकि इसके बोल रोशन सिंह विश्वास ने लिखे हैं। इस रोमांटिक ट्रैक को पवन सिंह और आस्था सिंह ने बेहद शानदार तरीके से पेश किया है। यह गाना टाइम्स म्यूजिक भोजपुरी नामक यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है और अब तक इसे 16 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

यह गाना भोजपुरी फिल्म ‘पावर स्टार’ का हिस्सा है, जिसके निर्माता मधु शर्मा और समीर आफताब हैं, जबकि इसका निर्देशन फिरोज खान ने किया है। इस वीडियो में पवन सिंह और आस्था सिंह रात के अंधेरे में रोमांटिक डांस करते नजर आ रहे हैं, जिससे गाने का आकर्षण और भी बढ़ जाता है।

Share
अगला लेख → राखी सावंत के स्वागत के लिए एयरपोर्ट पर दिखीं हानिया आमिर, ख…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *