मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

‘एक बदनाम आश्रम’ सीजन 2 का टीजर जारी, बाबा निराला के किरदार में दिखेगा जबरदस्त ट्विस्ट

‘एक बदनाम आश्रम’ सीजन 2 का टीजर जारी, बाबा निराला के किरदार में दिखेगा जबरदस्त ट्विस्ट

लोकप्रिय ओटीटी सीरीज ‘आश्रम’ का नया सीजन जल्द ही दर्शकों के सामने आने वाला है। ‘एक बदनाम आश्रम’ एक बार फिर से धमाकेदार वापसी के लिए तैयार है। फैंस का इंतजार अब खत्म होने को है, क्योंकि सीजन 3 का दूसरा भाग जल्द ही MX प्लेयर पर स्ट्रीम किया जाएगा। इस फ्री स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म ने हाल ही में शो का जबरदस्त टीजर जारी किया, जिसने दर्शकों में जबरदस्त उत्सुकता बढ़ा दी है।

राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता प्रकाश झा के निर्देशन में बनी इस रोमांचक क्राइम ड्रामा सीरीज में एक बार फिर दमदार स्टार कास्ट नजर आने वाली है। बॉबी देओल के साथ-साथ आदिति पोहनकर, चंदन रॉय सान्याल, त्रिधा चौधरी, दर्शन कुमार, विक्रम कोचर, अनुप्रिया गोयनका, राजीव सिद्धार्थ और ईशा गुप्ता महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे।

टीजर की झलकियों में बाबा निराला (बॉबी देओल) की खोई हुई ताकत वापस लौटती दिखाई दे रही है। उनके कट्टर भक्त पहले से भी अधिक अंधभक्ति में डूबे नजर आ रहे हैं, लेकिन उनके करीबियों के बीच आपसी मतभेद भी उभरते दिख रहे हैं। अंदरूनी साजिशें गहराने लगी हैं, पुराने राज बाहर आने को हैं, और कुछ पुराने गद्दार फिर से अपनी चालें चलने के लिए तैयार हैं। धोखा, बदला और मोक्ष की इस नई लड़ाई में कहानी पहले से भी ज्यादा रोमांचक मोड़ लेने वाली है।

टीजर को और प्रभावशाली बनाने के लिए सारेगामा के लोकप्रिय गाने ‘दुनिया में लोगों को’ का इस्तेमाल किया गया है, जिससे माहौल और भी दिलचस्प हो गया है। इस बार सीरीज में सस्पेंस और ड्रामा का स्तर और भी ऊंचा होगा। बाबा निराला की सत्ता की वापसी, भक्तों की अटूट श्रद्धा, और अंदरूनी षड्यंत्रों की गूंज—सब कुछ एक नया मोड़ लेने के लिए तैयार है।

अपने किरदार और शो की सफलता पर बोलते हुए बॉबी देओल ने कहा,
“बाबा निराला का सफर मेरे लिए बेहद खास रहा है। इस किरदार को जो प्यार और दीवानगी मिली है, वह दिल छू लेने वाली है। इस बार दांव और भी ऊंचे हैं, ड्रामा पहले से ज्यादा गहरा है, और राज और भी चौंकाने वाले हैं! मैं बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं कि दर्शक इस नए अध्याय को देखें, क्योंकि यह पहले से कहीं ज्यादा रहस्यमय और रोमांचक होने वाला है।

Share
अगला लेख → इस बॉलीवुड अभिनेता को समय रैना के शो का ऑफर मिला, लेकिन उन्ह…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *