मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

इस बॉलीवुड अभिनेता को समय रैना के शो का ऑफर मिला, लेकिन उन्होंने क्यों किया इंकार ? जानें कारण

इस बॉलीवुड अभिनेता को समय रैना के शो का ऑफर मिला, लेकिन उन्होंने क्यों किया इंकार ? जानें कारण

स्टैंड-अप कॉमेडियन समय रैना के शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ पर यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया की विवादास्पद टिप्पणी के कारण बड़ा बवाल खड़ा हो गया है। इस मामले में न सिर्फ शिकायतें दर्ज की गई हैं, बल्कि सोशल मीडिया पर जबरदस्त ट्रोलिंग भी देखने को मिल रही है। विवाद में केवल रणवीर ही नहीं, बल्कि शो के होस्ट समय रैना और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अपूर्व मखीजा भी जांच के घेरे में आ गए हैं। इस पूरे मामले के बीच बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वे बता रहे हैं कि उन्हें इस शो में आने का ऑफर मिला था, लेकिन उन्होंने इसका हिस्सा बनने से इनकार कर दिया था।

दिलचस्प बात यह है कि वरुण धवन ने यह खुलासा खुद रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट पर किया था। बातचीत के दौरान, जब कॉमेडी और उसकी बढ़ती लोकप्रियता पर चर्चा हो रही थी, तब वरुण ने बताया कि उन्हें ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में गेस्ट के रूप में आमंत्रित किया गया था, लेकिन उन्होंने इसे स्वीकार नहीं किया। वरुण ने कहा, “मुझे शो में बुलाया गया था और सच कहूं तो मैं इसमें शामिल होना पसंद करता, लेकिन मुझे डर था कि इसका नकारात्मक प्रभाव हो सकता है। कभी-कभी इस तरह की कॉमेडी विवादों का कारण बन जाती है।”

पहले ही विवाद की संभावना जता चुके थे वरुण धवन

वरुण के इस बयान के बाद, रणवीर अल्लाहबादिया ने उन्हें शो में शामिल होने के लिए दोबारा सोचने की सलाह दी और कहा कि उनकी उपस्थिति इसे और भी मजेदार बना सकती थी। हालांकि, वरुण धवन अपनी बात पर कायम रहे। उन्होंने स्पष्ट किया कि उन्हें इस तरह की कॉमेडी से कोई व्यक्तिगत दिक्कत नहीं है, लेकिन यह उनके पेशेवर करियर के लिए जोखिम भरा साबित हो सकता है। वरुण ने आगे कहा, “मैं ऐसा जरूर करूंगा, लेकिन अभी नहीं। मैं अपने लिए चिंतित नहीं हूं, बल्कि उन टीमों के लिए हूं जिनके साथ मैं काम करता हूं। अगर मैं किसी फिल्म का प्रचार कर रहा होता, तो इस विवाद में फंस सकता था।”

गौरतलब है कि इस विवाद की शुरुआत तब हुई जब रणवीर अल्लाहबादिया ने ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ शो में माता-पिता को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी। इसके बाद उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जाने लगा और देशभर में उनकी आलोचना शुरू हो गई। ऑल इंडिया सिने वर्कर्स एसोसिएशन ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए समय रैना, रणवीर अल्लाहबादिया और उनके शो पर प्रतिबंध लगाने की मांग की। साथ ही, उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है। हालांकि, रणवीर ने इस विवाद के लिए माफी मांग ली है, जबकि समय रैना और अपूर्व मखीजा ने इस पर चुप्पी साध रखी है।

Share
अगला लेख → जब 19 साल छोटी आइटम गर्ल के प्यार में डूबे संजय दत्त, आज वही…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *