मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

ब्रिटेन में नस्लीय टिप्पणी का शिकार हुई भारतीय मूल की महिला, अंग्रेज ने की अभद्रता

ब्रिटेन में नस्लीय टिप्पणी का शिकार हुई भारतीय मूल की महिला, अंग्रेज ने की अभद्रता

    ब्रिटेन में एक भारतीय मूल की महिला के साथ ट्रेन में नस्लीय दुर्व्यवहार का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति महिला पर चिल्ला रहा है और नस्लीय टिप्पणियां कर रहा है। महिला खुद को भारतीय मूल की बताते हुए इसका विरोध कर रही है, लेकिन व्यक्ति नशे में धुत होकर अपमानजनक बातें कह रहा है।

    वीडियो में वह शख्स यह दावा करता दिख रहा है कि ब्रिटेन ने भारत पर राज किया था और भारत को जीता था। उसने यह भी कहा कि ब्रिटेन ने भारत के लोगों को उनका देश वापस दे दिया। इसके अलावा, वह अप्रवासियों और ब्रिटेन की आव्रजन नीति को लेकर भी टिप्पणी कर रहा है।

    महिला को मिली ऑनलाइन धमकियां

    महिला ने बताया कि जब उन्होंने यह वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया, तो उन्हें नस्लीय गालियों और धमकियों का सामना करना पड़ा, जिससे मजबूर होकर उन्होंने वीडियो डिलीट कर दिया। उन्होंने कहा कि वीडियो में दिख रहे शख्स की पहचान हो चुकी है और वह पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज कराने जा रही हैं। महिला ने आगे कहा कि यदि इस व्यक्ति को नौकरी से निकाल दिया गया तो यह दुखद होगा, लेकिन वह अब इस तरह की घटनाओं से परेशान और थक चुकी हैं।

    सोशल मीडिया पर कड़ी प्रतिक्रिया

    इस घटना को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों ने कड़ी प्रतिक्रिया दी। एक यूजर ने लिखा, “इस व्यक्ति के कंपनी मालिक को इसकी हरकतों के बारे में बताना चाहिए और इसे नौकरी से निकाल देना चाहिए।” एक अन्य यूजर ने सवाल किया, “कोई इसे रोक क्यों नहीं रहा?” वहीं, कुछ लोगों ने कहा कि ऐसे शिक्षित व्यक्ति को इस तरह की हरकतों के लिए कड़ी सजा मिलनी चाहिए।इस घटना ने ब्रिटेन में नस्लवाद और प्रवासियों के प्रति बढ़ती नफरत को लेकर एक बार फिर बहस छेड़ दी है।

    Share
    अगला लेख → बीजेपी का मास्टरस्ट्रोक ? दिल्ली में दो उपमुख्यमंत्री बनाने …

    टिप्पणी करें

    Your email address will not be published. Required fields are marked *