मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
राजनाथ सिंह का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- बांग्लादेश की तर्ज पर सत्ता परिवर्तन चाहती है पार्टी UP में 19 अक्टूबर को रहेगा अवकाश, महानवमी पर CM योगी ने लिया बड़ा फैसला CJP प्रदर्शन से पहले दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अभिजीत दिपके और नेहा बोरा हिरासत में भगवंत मान के फ्रांस दौरे को हाईकोर्ट की मंजूरी, केंद्र की रोक के बाद पंजाब सरकार को राहत मां कात्यायनी की महिमा बताते हुए CM योगी का पिछली सरकार पर हमला, बोले- बेटियों के सपनों पर थीं बंदिशें CJP के तिरंगा प्रदर्शन पर SC का तत्काल सुनवाई से इनकार, व्यापारियों को झटका पंजाब में नशे पर बड़ा प्रहार! ₹20.64 करोड़ की दवाएं जब्त, 520 केमिस्टों के लाइसेंस सस्पेंड ‘बांग्लादेश की तर्ज पर सत्ता परिवर्तन चाहती है कांग्रेस’, SIR विवाद पर राजनाथ सिंह का बड़ा हमला CJP के तिरंगा मार्च पर रोक लगाने से हाई कोर्ट का इनकार, दिल्ली पुलिस बोली- कार्रवाई करेंगे महिला श्रमिकों के बीच पहुंचीं CM रेखा गुप्ता, पोषण किट बांटकर दिया सशक्तिकरण का संदेश

यूपी में LOCKDOWN की अफवाह पर सरकार ने दिया जवाब

यूपी में LOCKDOWN की अफवाह पर सरकार ने दिया जवाब

लखनऊ – यूपी सरकार द्वारा पिछले दिनों करे गए 3 तीन के लॉक डाउन के बाद से सोशल मीडिया पर फिर से 31 जुलाई तक LOCKDOWN की खबरों की अटकलें लगाई जा रही है जिस बुधवार को प्रदेश के अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार ने पूरी तरह खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि यूपी में 31 जुलाई तक पूर्ण लॉकडाउन करने की कोई योजना नहीं है।

अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने बुधवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि प्रदेश सरकार की तरफ से यूपी में लॉकडाउन का कोई नया आदेश जारी नहीं किया गया है। प्रदेश में शनिवार व रविवार को लॉकडाउन करने का आदेश ही लागू रहेगा। यह लॉकडाउन शुक्रवार रात 10 बजे से सोमवार सुबह पांच बजे तक लागू रहेगा। इस दौरान सभी शहरी व ग्रामीण हाट, बाजार, गल्ला मंडी, व्यवसायिक प्रतिष्ठान आदि बंद रहेंगे। प्रतिबंध के दौरान रोडवेज बसें एक जिले से दूसरे जिलों में जा सकेंगी। वहीं सभी फल व सब्जी मंडियां खुली रहेंगी।

Share
अगला लेख → सरकार बनाये जनसँख्या नियंत्रण कानून - विक्रम सैनी

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *