मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

पाकिस्तान सेना का अफगान सीमा के पास बड़ा ऑपरेशन, 30 आतंकवादियों का सफाया

पाकिस्तान सेना का अफगान सीमा के पास बड़ा ऑपरेशन, 30 आतंकवादियों का सफाया

पेशावर: पाकिस्तान की सेना ने आतंकवाद के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के दक्षिण वजीरिस्तान जिले में खुफिया जानकारी के आधार पर चलाए गए सैन्य अभियान में सुरक्षा बलों ने कम से कम 30 आतंकियों को मार गिराया। इस संबंध में सेना की मीडिया शाखा ‘इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस’ (आईएसपीआर) ने बयान जारी किया।

सुरक्षा बलों की बड़ी सफलता

आईएसपीआर के अनुसार, आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने पर सरोघा इलाके में यह अभियान चलाया गया। सुरक्षा बलों ने आतंकियों के ठिकानों को सटीक निशाना बनाते हुए उन्हें ढेर कर दिया। इस सफल अभियान के लिए पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ और खैबर पख्तूनख्वा के गवर्नर ने सेना की सराहना की।

आतंकियों ने पहले किया था हमला

गौरतलब है कि इससे पहले पाकिस्तान के अशांत उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र में आतंकियों ने घात लगाकर सुरक्षा बलों पर हमला किया था। इस हमले में चार पाकिस्तानी सैनिक मारे गए थे, जबकि कई अन्य घायल हुए थे।

पाकिस्तान में आतंकवाद का बढ़ता खतरा

पाकिस्तान में हाल के दिनों में आतंकी हमलों में तेजी आई है। एक रिपोर्ट के अनुसार, जनवरी 2025 में आतंकी हमलों में 42% की वृद्धि दर्ज की गई, जो दिसंबर 2024 की तुलना में कहीं अधिक है। सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई में जनवरी महीने में 185 आतंकवादियों को मार गिराया। खैबर पख्तूनख्वा आतंकवाद से सबसे अधिक प्रभावित रहा, उसके बाद बलूचिस्तान का नंबर आता है।

Share
अगला लेख → बिहार और छत्तीसगढ़ से प्रयागराज जाने वाली कई ट्रेनें 23 फरवर…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *