मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
तरुण तेजपाल को बड़ा झटका! यौन उत्पीड़न केस में हाईकोर्ट ने ठहराया दोषी भगवंत सरकार कैबिनेट ने ‘पंजाब रेगुलेशन ऑफ फीस ऑफ अन-एडेड एजुकेशनल इंस्टीट्यूशंस (संशोधन) विधेयक-2026’ सहित कई जनहित के कार्यों को दी मंजूरी ‘क्या हमारी कीमत कीड़े-मकौड़ों से भी कम है?’ झारखंड के आंदोलनकारी छात्रों का फूटा गुस्सा किसी का कान फटा, किसी का कंधा खिसका’—एअर इंडिया फ्लाइट के यात्रियों ने सुनाई दहला देने वाली आपबीती हवा में हड़कंप! टर्बुलेंस में फंसी एअर इंडिया की फुकेट-दिल्ली फ्लाइट, कई यात्री घायल पटना में बनेगा PM मोदी का मंदिर, बिहार किन्नर कल्याण बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला CM योगी का बड़ा लक्ष्य, इस बार 5 करोड़ घरों पर फहराएगा तिरंगा भगवा वेश में प्रदर्शन पड़ा भारी! राहुल गांधी, पप्पू यादव और अवधेश प्रसाद के खिलाफ केस दर्ज उमर खालिद की जमानत याचिका पर दिल्ली पुलिस को हाई कोर्ट का नोटिस SCO समिट के लिए पीएम मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान, क्या इस्लामाबाद जाएंगे प्रधानमंत्री?

दिल्ली में गैंगस्टर हाशिम बाबा की पत्नी जोया खान गिरफ्तार, लेडी डॉन का अपराधी कनेक्शन उजागर

दिल्ली में गैंगस्टर हाशिम बाबा की पत्नी जोया खान गिरफ्तार, लेडी डॉन का अपराधी कनेक्शन उजागर

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने कुख्यात गैंगस्टर हाशिम बाबा की पत्नी और अपराध जगत में लेडी डॉन के नाम से मशहूर जोया खान को गिरफ्तार कर लिया है। जोया लंबे समय से हाशिम बाबा के गैंग का संचालन कर रही थी और अपने अपराधों को बेहद शातिराना तरीके से अंजाम देती थी, जिससे पुलिस के लिए उसके खिलाफ सबूत जुटा पाना मुश्किल हो रहा था।

लेकिन इस बार जोया से चूक हो गई। वह खुद हेरोइन सप्लाई करने निकली और पुलिस को इसकी भनक लग गई। स्पेशल सेल ने जाल बिछाकर उसे दिल्ली के वेलकम इलाके से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके पास से करीब एक करोड़ की हेरोइन बरामद की है। फिलहाल, जोया पुलिस की चार दिन की रिमांड पर है।

हाशिम बाबा और जोया खान कौन हैं?

हाशिम बाबा दिल्ली के यमुना पार क्षेत्र का एक कुख्यात अपराधी है, जिस पर हत्या, लूट, फिरौती, अवैध वसूली और मकोका जैसे गंभीर मामले दर्ज हैं। दूसरी ओर, जोया खान, हाशिम बाबा की तीसरी पत्नी है।

जोया ने पहले शादी की थी, लेकिन 2014 में तलाक के बाद 2017 में हाशिम बाबा से निकाह कर लिया। दोनों पहले से पड़ोसी थे और इसी नजदीकी ने उन्हें एक-दूसरे के करीब ला दिया। हाशिम के अपराधी होने की जानकारी होने के बावजूद जोया ने उससे शादी की और धीरे-धीरे उसके गैंग की कमान भी अपने हाथों में ले ली।

जोया का अपराध जगत में दखल
33 वर्षीय जोया शादी के बाद ही हाशिम बाबा गैंग को सक्रिय रूप से चलाने लगी। हाशिम बाबा जेल में रहते हुए भी जोया के जरिए अपने गैंग का संचालन कर रहा था। वह 80 के दशक की हसीना पारकर की तरह गैंग के गैरकानूनी धंधों को संभाल रही थी।

शान-शौकत और सोशल मीडिया की दीवानी थी जोया

स्पेशल सेल के सूत्रों के अनुसार, जोया को महंगे कपड़े, ब्रांडेड जूते और हाई-प्रोफाइल पार्टियों का बेहद शौक था। सोशल मीडिया पर भी वह काफी एक्टिव थी और इंस्टाग्राम पर रील्स बनाना पसंद करती थी। वह अक्सर जेल में हाशिम बाबा से मुलाकात करने जाती थी, लेकिन ये मुलाकातें सिर्फ निजी नहीं होती थीं बल्कि गैंग के ऑपरेशन और अवैध वसूली के बारे में रणनीति बनाने के लिए होती थीं।

पुलिस के हाथ कैसे लगी जोया?

स्पेशल सेल को सूचना मिली थी कि जोया ड्रग्स सिंडिकेट में शामिल है और खुद नशीले पदार्थों की सप्लाई कर रही है। इस सूचना के आधार पर पुलिस ने उसे वेलकम इलाके में घेराबंदी करके गिरफ्तार कर लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से 270 ग्राम हेरोइन बरामद हुई, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग एक करोड़ रुपये बताई जा रही है।

पुलिस को यह भी संदेह है कि नादिर शाह हत्याकांड में भी जोया ने गैंग के शूटर्स को शरण देने में मदद की थी। इस संबंध में पुलिस सबूत जुटाने में लगी हुई है।

अपराध की दुनिया से ताल्लुक रखने वाला परिवार

जोया का अपराध की दुनिया से गहरा नाता है। उसके माता-पिता भी गैरकानूनी धंधों में लिप्त रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, उसकी मां 2024 में एक सेक्स रैकेट से जुड़े मामले में जेल गई थी और फिलहाल जमानत पर बाहर है। वहीं, उसके पिता का संबंध ड्रग्स सप्लाई गिरोह से है।

जोया का इलाकाई दबदबा इतना था कि उसके आसपास हमेशा 4-5 हथियारबंद गुर्गे मौजूद रहते थे। वह यमुना पार, उस्मानपुर और अन्य इलाकों में ठिकाने बदल-बदल कर रहती थी।

यमुना पार के गैंग और ड्रग्स का कनेक्शन

दिल्ली के यमुना पार क्षेत्र में कई कुख्यात गैंग सक्रिय हैं, जिनमें छेनू गैंग, हाशिम बाबा गैंग और नासिर पहलवान गैंग शामिल हैं। इन सभी की जड़ें ड्रग्स तस्करी और अवैध वसूली से जुड़ी हुई हैं। 2007 से इन गैंगों के बीच खूनी संघर्ष और हत्याएं होती आ रही हैं।

जोया के जरिए होने वाली अवैध वसूली और नशे के कारोबार से मोटा पैसा सीधे हाशिम बाबा गैंग तक पहुंचता था। लेकिन इस बार स्पेशल सेल ने लेडी डॉन को दबोच कर गैंग पर एक बड़ा प्रहार किया है

Share This
अगला लेख → UP Board 2025: 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं शुरू, छात्रों को …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 78,499 -456 (-0.58%)
निफ्टी 24,571 -65 (-0.26%)
मौसम
24°C
Patchy rain nearby
💧 93% 💨 4 km/h
Dehradun