मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

SSC CGL 2024 वैकेंसी में हुआ इज़ाफा, जानें नई पद संख्या

SSC CGL 2024 वैकेंसी में हुआ इज़ाफा, जानें नई पद संख्या

SSC CGL 2024 भर्ती प्रक्रिया में शामिल उम्मीदवारों के लिए एक शानदार खबर सामने आई है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा (CGL) 2024 के तहत भरी जाने वाली रिक्तियों की संख्या बढ़ा दी है। नवीनतम अपडेट के अनुसार, इस परीक्षा के माध्यम से अब 18,174 पदों पर भर्ती की जाएगी। पहले यह संख्या 17,727 थी, लेकिन अब इसमें वृद्धि कर दी गई है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर अपडेटेड रिक्तियों की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

विकल्प-सह-वरीयता फॉर्म जारी, जानें जरूरी डिटेल्स

SSC ने CGL 2024 के लिए विकल्प-सह-वरीयता फॉर्म भी जारी कर दिया है। यह फॉर्म उन उम्मीदवारों के लिए अनिवार्य है, जो टियर-2 परीक्षा में शामिल हुए थे। SSC CGL टियर-1 का रिजल्ट 5 दिसंबर 2024 को जारी किया गया था और शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों ने 18 से 20 जनवरी तथा 31 जनवरी 2025 को टियर-2 परीक्षा दी थी।

कब तक भरा जा सकता है विकल्प-सह-वरीयता फॉर्म?

अंतिम चयन से पहले, उम्मीदवारों को अपनी पद और विभाग वरीयता आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर 27 फरवरी 2025 (शाम 5 बजे तक) जमा करनी होगी।

SSC ने किया महत्वपूर्ण निर्देश जारी

SSC ने स्पष्ट किया है कि:
उम्मीदवार केवल निर्धारित समय सीमा के भीतर ही अपनी वरीयता को संशोधित कर सकते हैं।
एक बार सबमिट किए गए विकल्प को अंतिम माना जाएगा और इसमें किसी भी प्रकार का बदलाव संभव नहीं होगा।
जो उम्मीदवार तय समय के भीतर अपनी वरीयता जमा नहीं करेंगे, उन्हें अंतिम मेरिट सूची या अंतिम चयन में शामिल नहीं किया जाएगा।

इसलिए, सभी अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे समय रहते अपनी वरीयता दर्ज करें और “सबमिट” बटन पर क्लिक कर फॉर्म को सफलतापूर्वक जमा करें

Share
अगला लेख → इंडियन ऑयल में जूनियर अटेंडेंट समेत कई पदों पर भर्ती, जानें …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *